आज गोरखपुर आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Home Minister Amit Shah news केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 नवंबर की शाम पांच बजे गोरखपुर आएंगे। गृहमंत्री एयरपोर्ट से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बस्‍ती में आयोजित खेल महाकुंभ का शुभरंभ करने के बाद गृहमंत्री गोरखपुर पहुंचेंगे।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 12:34 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 12:34 PM (IST)
आज गोरखपुर आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गृहमंत्री अमित शाह और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर आएंगे। फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 नवंबर की शाम पांच बजे गोरखपुर आएंगे। गृहमंत्री एयरपोर्ट से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बस्‍ती में आयोजित खेल महाकुंभ का शुभरंभ करने के बाद गृहमंत्री गोरखपुर पहुंचेंगे।

बस्‍ती में खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे गृहमंत्री

बस्ती में आयोजित खेल महाकुंभ का शुभारंभ करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री बीएसएफ के बीएसएफ के हेलीकाप्टर से शाम पांच बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 15 मिनट बाद अमित शाह विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। अमित शाह को विदा करने के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। संभावना जताई जा रही है कि वह रात्रि विश्राम मंदिर में ही करेंगे। मुख्यमंत्री का अभी तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं तय हुआ है।

भाजपा महिला मोर्चा ने लगाया कैंप, बनाए सदस्य

भाजपा के सदस्यता अभियान के क्रम में शुक्रवार को पार्टी के महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गोरखनाथ क्षेत्र के जेपी सनराइज स्कूल में सदस्यता कैंप लगाया। दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक लगाए गए इस कैंप में 187 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर महानगर सदस्यता प्रभारी व महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर मोर्चों, विभागों और प्रकोष्ठों द्वारा कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नए सदस्य बनाने के साथ-साथ पुराने सदस्यों का सत्यापन भी किया जा रहा है। कैंप के संचालन में क्षेत्रीय महामंत्री अर्चना सिंह, महानगर अध्यक्ष श्वेता श्री, बिंदू गुप्ता, मीना श्रीवास्तव, वरुण चौरसिया, शीला सिंह, संगीता पासवान, दीपा पांडेय, रत्नेश मोर्या, ममता गुप्ता आदि महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीएम ने कहा विधानसभा चुनाव में सिविल डिफेंस की भूमिका महत्वपूर्ण

जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने शुक्रवार को नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेंस) के पदाधिकारियों एवं स्वयं सेवकों के साथ बैठक करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सिविल डिफेंस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपनी भूमिका का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक स्वच्छता अभियान, शारदा कार्यक्रम, टीकाकरण, सामुदायिक शौचालय के के संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन डा. संजीव गुलाटी, उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह, एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह, पोस्ट वार्डन चिरंजीव सिंह रेखी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी