वाहन दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक घायल Gorakhpur News

इसमें से एक घटना बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के पटनाघाट पुलिस चौकी के पास की है तो दूसरी घटना चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुर की है। इन दो वाहन दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 01:51 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 01:51 PM (IST)
वाहन दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक घायल Gorakhpur News
सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। पिछले 24 घंटे में जिले में हुई दो वाहन दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। इसमें से एक घटना बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के पटनाघाट पुलिस चौकी के पास की है, तो दूसरी घटना चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुर की है। 

डेरवा संवाददाता के मुताबिक बुधवार को देवरिया जिले के ग्राम भदिला देवार निवासी 36 वर्षीय विनोद बाइक से बड़हलगंज जा रहे थे। पटनाघाट पुलिस चौकी के करीब ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए डेरवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप ङ्क्षसह ने कहा कि तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास मैजिक और बस की आमने-सामने हुई टक्कर में मैजिक चालक 25 वर्षीय विनोद निवासी सरदारनगर स्टेशन टोला की मौत हो गई। उन्हीं के गांव के 27 वर्षीय मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि वाहन पुलिस के कब्जे में है।

वाहन की चपेट में आने से घायल

महावनखोर : कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के हरनाथपुर चौराहे पर गुरुवार की रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज लाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की पहचान नहीं हो सकी है।

दुकान में घुसा टेंपो

खजनी कस्बे में गुरुवार दोपहर 2.30 बजे एक घड़ी विक्रेता की दुकान में टेंपो घुस गया। इससे दुकान में लगा शीशा टूट गया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पर दुकानदार का काफी नुकसान हुआ। दरअसल चालक ने दुकान के सामने चलती टेंपो स्‍टार्ट कर छोड़ दिया और सवारी ढूढने लगा था।

chat bot
आपका साथी