व्यापारियों ने बताई समस्या, मंत्रियों ने दिया भरोसा Gorakhpur News

वर्चुअल संवाद के जरिये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने व्‍यापारियों की समस्‍याओं को बहुत ध्‍यान से सुना। साथ ही समाधान का आश्‍वासन दिया।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 06:44 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:44 PM (IST)
व्यापारियों ने बताई समस्या, मंत्रियों ने दिया भरोसा Gorakhpur News
व्यापारियों ने बताई समस्या, मंत्रियों ने दिया भरोसा Gorakhpur News

 गोरखपुर, जेएनएन। व्यापारियों ने वर्चुअल संवाद के जरिये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। मंत्रियों ने समाधान का भरोसा दिलाया। इस संवाद में देश के विभिन्न हिस्सों के व्यापारियों के साथ ही गोरखपुर के व्यापारी भी शामिल हुए।

 भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम विहारी मिश्र की अध्यक्षता में व्यापारी दिवस मनाया गया। इसी के तहत वर्चुअल संवाद का आयोजन किया गया। गोरखपुर के व्यापारी उत्तर- प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना के बक्शीपुर स्थित कार्यालय पर इस संवाद में शामिल हुए।

मंत्रियों ने सुनी समस्‍याएं, दिया उदाहरण

वर्चुअल संवाद के जरिये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने व्‍यापारियों की समस्‍याओं को बहुत ध्‍यान से सुना। केंद्रीय मंत्रियों ने बताया कि कोरोना काल में सरकार ने किस तेजी के साथ काम किया है। कोरोना काल के पहले भी सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। व्‍यापारियों की समस्‍याएं हों या किसानों, शिक्षकों आदि की समस्‍याओं हो, सरकार हर दिशा में काम कर रही है। निर्माण की दिशा में तो सरकार लगातार कार्य कर रही है। केंद्रीय सरकार किसी को निराश होने नहीं देगी। सरकार के पास सभी समस्‍याओं का समाधान है। सरकार हर समस्‍याओं का समाधान कर भी रही है। इसलिए व्‍यापारियों की भी समस्‍याओं का समाधान होगा।

व्‍यापारियों ने रखी मांग

व्यापारियों ने सभी सरकारी लाइसेंस को आजीवन करने, राष्ट्रीय कल्याण बोर्ड का गठन करने, पूरे देश मे मंडी शुल्क समाप्त करने, ट्रेडर्स को एमएसएमई में शामिल करने, स्कूल की फीस माफ करने, बैंक ऋण का ब्याज माफ करने, आयकर की सीमा 10 लाख करने, विदेशी कंपनी से ऑनलाइन व्यापार पर रोक लगाकर देसी पोर्टल के जरिये व्यापार को बढ़ावा देने, दो दिन मॉल को बंद रखने सहित कई मांगें की।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कोरोना महामारी में भी व्यापारी वर्ग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है।  व्यापारी उत्पादनकर्ता एवं उपभोक्ता के बीच की कड़ी के रूप में काम करता है। लाइसेंस ऑनलाइन होना चाहिए। गोरखपुर से संवाद में प्रांतीय मंत्री सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना, गोरखपुर उद्योग व्यापार मंडल के संगठन मंत्री नरेश बजाज, राम विनय सिंह, कोषाध्यक्ष परमेश्वर , राजकुमार सिंह,  युवा अध्यक्ष मनीष सक्सेना आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी