टोल कर्मियों ने भाजयुमों नेताओं को पीटा- दो जिला मंत्रियों समेत चार घायल, आधा दर्जन कर्मी हिरासत में Basti News

टोल टैक्‍स के विवाद में बस्‍ती में भाजपाइयों और टोलकर्मियों के बीच हुई मारपीट में भाजयुमो के दो जिलामंत्री सहित चार लोगों को चोटें आई हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 28 Jul 2019 12:36 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jul 2019 02:42 PM (IST)
टोल कर्मियों ने भाजयुमों नेताओं को पीटा- दो जिला मंत्रियों समेत चार घायल, आधा दर्जन कर्मी हिरासत में Basti News
टोल कर्मियों ने भाजयुमों नेताओं को पीटा- दो जिला मंत्रियों समेत चार घायल, आधा दर्जन कर्मी हिरासत में Basti News

बस्ती, जेएनएन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सचिव बस्ती निवासी भूपेंद्र सिंह राणा की कार से फोरलेन पर टोल टैक्स मांगने को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। भाजपाइयों और टोलकर्मियों के बीच हुई मारपीट में भाजयुमो के दो जिला मंत्री सहित चार लोगों को चोटें आई हैं। आधा दर्जन टोल कर्मियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

भूपेंद्र सिंह राणा अपने साथी हर्षित के साथ महाराजगंज जिले के एक कार्यक्रम में जा रहे थे। कार मड़वानगर टोल प्लाजा पर पहुंची तो वाहन पर लखनऊ का नंबर देख रोक लिया। भूपेंद्र ने बताया कि वह बस्ती के ही हैं। इस पर टोलकर्मियों ने आधार कार्ड मांगा। आधार दिखाने के बाद गाड़ी की आरसी मांगी। आरसी दिखाने के दौरान टोलकर्मी ने अपशब्द कह दिया। इसी बीच टोल पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्र भी अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंच गए और टोलकर्मियों को डांटने लगे। मामला बिगड़ा तो दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट के दौरान भाजयुमो के जिला मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह और दो अन्य कार्यकर्ताओं को चोटें आई है। कोतवाल एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि भूपेंद्र सिंह ने तहरीर दी है कि उन पर और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं पर तकरीबन सौ की संख्या में टोल कर्मियों और उनके सहयोगियों ने हमला किया। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस संबंध में बस्‍ती के एसपी पंकज कुमार ने कहा कि मड़वानगर टोल पर भाजयुमो पदाधिकारियों और टोल कर्मियों के बीच मारपीट की घटना संज्ञान में है। कोतवाली पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी