नर्स से चेन स्नेचिंग कर भाग रही तीन महिलाएं पकड़ी गईं Gorakhpur News

तरकुलहा देवरिया के कंचनपुर निवासी पिंटू की पत्नी आरती देवी चुलबुल की पत्नी सुमन देवी और गोविंद प्रसाद की पत्नी मीरा देवी को चेन स्नेचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों महिला नर्स से चौरीचौरा में फुटहवा ईनार चौराहे पर चेन छीनकर भाग रही थीं।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 03:28 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:51 PM (IST)
नर्स से चेन स्नेचिंग कर भाग रही तीन महिलाएं पकड़ी गईं Gorakhpur News
चेन स्‍नेचिंग करने वाली महिलाएं पुलिस हिरासत में, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। ड्यूटी पर जा रही महिला नर्स से चौरीचौरा में फुटहवा ईनार चौराहे पर चेन छीनकर भाग रही तीन महिलाओं को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उनके पास से सोने की चेन बरामद हो गई है। तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

तरकुलहा, देवरिया के कंचनपुर निवासी पिंटू की पत्नी आरती देवी, चुलबुल की पत्नी सुमन देवी और गोविंद प्रसाद की पत्नी मीरा देवी को चेन स्नेचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तारामंडल इलाके के कैलाशपुरी कालोनी निवासी विकास चंद श्रीवास्तव की पत्नी प्रतिभा श्रीवास्तव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारनगर में कार्यरत हैं। सोमवार को सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए टेंपो से फुटहवा इनार चौराहे पर पहुंची। टेंपो में तीन अन्य महिलाएं भी सवार थीं। प्रतिभा श्रीवास्तव टेंपो से उतर रही थीं, इसी दौरान तीनों महिलाओं में से एक ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली। टेंपो के आगे बढऩे पर प्रतिभा को चेन खींचे जाने का पता चला। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को तलाश करना शुरू किया। फुटहवा ईनार से सरैया जाने वाले रास्ते पर तीनों महिलाएं पकड़ी गईं।

भाजपा नेता की मां से चेन स्नेचिंग

बाइक सवार बदमाश भाजपा नेता दीपक कुमार उर्फ दीपू जायसवाल की मां कमला देवी के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गया। पीडि़ता ने इस मामले में तहरीर दे दी है। चेन की कीमत 80 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। दीपू जायसवाल भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। उनकी मां कमला देवी सोमवार को सुबह भोपा बाजार गई थीं। साढ़े नौ बजे के आसपास वह पैदल ही घर लौट रही थीं कि रास्ते में बाइक सवार युवक मिला घर पहुंचने का झांसा देकर उन्हें बाइक पर बिठा लिया। रेलवे मालगोदाम के पास ले जाकर उन्हें बाइक से उतारने के बाद उनके गले में मौजूद सोने की चेन छीन कर फरार हो गया। कमला देवी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए लेकिन तब तक बाइक सवार आंखों से ओझल हो चुका था।

chat bot
आपका साथी