सत्तर साल बाद थाने से विदा हुईं थ्री नॉट थ्री रायफलें, भावुक हुए पुलिसकर्मी Gorakhpur News

सत्तर सालों से भी ज्यादा समय तक यूपी पुलिस में राज करने वाली थ्री नॉट थ्री रायफल थानों से विदा हो रही है। रायफल के विदाई का ये समय पुलिस कर्मियों को भावुक कर रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 02:14 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 03:12 PM (IST)
सत्तर साल बाद थाने से विदा हुईं थ्री नॉट थ्री रायफलें, भावुक हुए पुलिसकर्मी Gorakhpur News
सत्तर साल बाद थाने से विदा हुईं थ्री नॉट थ्री रायफलें, भावुक हुए पुलिसकर्मी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। सत्तर सालों से भी ज्यादा समय तक यूपी पुलिस में राज करने वाली थ्री नॉट थ्री रायफल थानों से विदा हो रही है। रायफल के विदाई का ये समय पुलिस कर्मियों को भावुक कर रहा है। क्योंकि इतने सालों से इस हथियार से उनका वास्ता रहा है। लेकिन यूपी पुलिस के लिए अच्छी बात ये है कि इसके बदले अब उसे अत्याधुनिक हथियार इंसास और एसएलआर हथियार भी मिल रहे हैं। जिससे यूपी पुलिस भी हथियारों के मामले में पहले से ज्यादा हाईटेक नजर आयेगी। रविवार को कैंट थाने में विभाग से विदा हो रहे थ्री नॉट थ्री रायफल की पुलिसकर्मियों ने पूजा की।

सात दशक से था साथ

यूपी पुलिस में बीते सात दशकों से राज करने वाली थ्री नॉ थ्री राइफल को अत्याधुनिक इंसास और एसएलआर राइफलों से रिप्लेस किया जा रहा है। अब यूपी पुलिस में थ्री नॉट थ्री के प्रयोग पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। थानों में मौजूद असलहे मालखाना प्रभारी पुलिस लाइन में आरआइ (प्रतिसार निरीक्षक) के यहां जमा कराया जा रहा है। जिसे शस्त्र फैक्ट्री में नष्ट करा दिया जाएगा।

बीहड़ में डाकुओं से मोर्चा लेने में सफल रहे

थ्री नॉट थ्री रायफल ने हर मोर्चे पर यूपी पुलिस का बखूबी साथ भी निभाया है। बीहड़ों में डाकुओं से मोर्चा लेने की बात रही हो, या फिर सांप्रदायिक दंगों के हालात बने हों। पुलिस हमेशा अपने इसी हथियार के बल पर हर बार स्थिति को काबू करने में सफल रही। 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भी यह रायफल कारगर साबित हुई थी।

chat bot
आपका साथी