सरकारी कार्यालय सजाएं और इनाम पाएं, 15 अगस्त को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

15 अगस्त के लिए जबरदस्त तैयारी चल रही है। सरकारी कार्यालयों को सजाने की प्रतियोगिता भी होगी। उसमें पुरस्कार भी दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Aug 2019 11:30 AM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 11:30 AM (IST)
सरकारी कार्यालय सजाएं और इनाम पाएं, 15 अगस्त को होंगे विभिन्न कार्यक्रम
सरकारी कार्यालय सजाएं और इनाम पाएं, 15 अगस्त को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

गोरखपुर, जेएनएन। स्वतंत्रता दिवस पर जोरदार जश्न की तैयारियों में जिला प्रशासन अभी से जुट गया है। शहर से लेकर कस्बों तक की सड़कों पर देशभक्ति गीत बजेगा तो सरकारी कार्यालयों की खूबसूरत सजावट करने वाले विभागों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ कई तरह के खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा बैठक में एडीएम सिटी ने कई अन्य निर्देश भी दिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित तैयारी बैठक की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी नगर आरके श्रीवास्तव ने बताया कि विगत वर्षो की भांति इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की सुबह 6.30 बजे प्रभातफेरी निकालने के बाद सुबह सात बजे क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। सुबह सात बजे से सभी तहसील और मुख्यालय पर लगी महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई कर पुष्पांजलि दी जाएगी।

सुबह आठ बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी इमारतों, शैक्षिक संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान होगा। सुबह सवा आठ बजे कलेक्ट्रेट में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। सुबह नौ बजे से सभी वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर रिकार्ड बनाया जाएगा। साढ़े नौ बजे से जिला परिषद हाल में सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान के अलावा कस्तूरबा विद्यालयों में शासकीय योजनाओं पर परिचर्चा एवं खेलकूद का आयोजन होगा। स्वयंसेवी संस्थाएं अस्पताल, कुष्ठ आश्रम प्रोबेशन होम आदि में फल, मिष्ठान का वितरण करेंगे। जुबिली इंटर कॉलेज से नगर निगम परिसर तक दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक रूटमार्च और झाकिया निकाली जाएंगी, जिसमें सर्वश्रेष्ठ को पुरस्कृत किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को 14 व 15 अगस्त को कार्यालय में सजावट कराने निर्देश देते हुए बताया कि सर्वोत्तम सजावट वाले विभागों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक में एडीएम प्रशासन डॉ. चर्तुभुजी गुप्ता, सभी एसडीएम, डीडीओ, सीओ आदि उपस्थित रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी