इस रूट के यात्रियों को दीपावली-छठ पर मिली एक और ट्रेन, इन तिथियों को चलेगी Gorakhpur News

रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व पर गोरखपुर से बांद्रा (मुंबई) के बीच पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 24 Oct 2019 01:18 PM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 01:18 PM (IST)
इस रूट के यात्रियों को दीपावली-छठ पर मिली एक और ट्रेन, इन तिथियों को चलेगी Gorakhpur News
इस रूट के यात्रियों को दीपावली-छठ पर मिली एक और ट्रेन, इन तिथियों को चलेगी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने गोरखपुर से बांद्रा (मुंबई) के बीच पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार सुविधा पूजा स्पेशल एक्सप्रेस तीन फेरा में चलाई जाएगी। इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के तीन, स्लीपर के 11, एसी थर्ड टियर के चार और टू टियर का एक कोच लगाया जाएगा।

82926 नंबर की सुविधा स्पेशल गोरखपुर से 26 अक्टूबर, दो व नौ नवंबर को रात 9.20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बस्ती से 10.28 बजे छूटकर लखनऊ, कानपुर, मथुरा, कोटा, रतलाम के रास्ते तीसरे दिन सुबह 9.20 बजे बांद्रा पहुंचेगी। 82925 नंबर की सुविधा स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से 25 अक्टूबर, एक व आठ नवंबर को सुबह 6.40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सूरत, रतलाम, कोटा, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, गोंडा के रास्ते दूसरे दिन शाम 6.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

दिवाली तक एक दर्जन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

यात्रियों की सुविधा के लिए दिवाी पर्व तक एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों में विभिन्न तिथियों और स्टेशनों से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार गोरखपुर से बनकर चलने वाली 15009 गोरखपुर-लखीमपुर एक्सप्रेस में 24 अक्टूबर तक और 15069 गोरखपुर-बादशाहनगर 26 अक्टूबर को शयनयान श्रेणी के एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

आज की फ्लाइट

दिल्ली के लिए

इंडिगो

आगमन - सुबह 11.10 बजे

प्रस्थान - सुबह 11.40 बजे

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 12.55 बजे

प्रस्थान -  दोपहर 01.25 बजे

एयर इंडिया

आगमन - दोपहर बाद 03.20 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 03.45 बजे

मुंबई के लिए

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 2.30 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 3.15 बजे

आगमन - शाम  4.30 बजे

प्रस्थान - शाम 5.00 बजे

बंगलुरु के लिए

इंडिगो

आगमन - दोपहर 01.45 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 02.15 बजे

हैदराबाद के लिए

आगमन - दोपहर 12.05 बजे

प्रस्थान - शाम 04.30 बजे

कोलकाता के लिए

प्रस्थान - दोपहर 12.35 बजे

आगमन - शाम  04.00 बजे

chat bot
आपका साथी