दंपती की होशियारी से पकड़े गये गहने चमकाने वाले जालसाज Gorakhpur News

गोरखपुर में गहने चमकाने के बहाने जेवर उड़ाने की घटनाएं समाचार पत्रों में रोज प्रकाशित हो रही हैं। अखबारों में खबरें पढ़कर लोग जागरूक भी हो रहे हैं। इसी जागरूकता के चलते गोरखपुर में एक दंप‍ती ने न केवल अपने को लुटने बचाया बल्कि जालसालों को पकड़वाया भी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 12:15 PM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 12:15 PM (IST)
दंपती की होशियारी से पकड़े गये गहने चमकाने वाले जालसाज Gorakhpur News
दंपती की जागरुकता के कारण पुलिस ने जालसाज को पकड़ा। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। खोराबार के जंगल चंवरी में रहने वाले दंपती की होशियारी से चमकाने के बहाने गहने उड़ाने वाले दो जालसाज पकड़े गये। खोराबार पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गैंग के दूसरे सदस्यों को दबोचने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपित पश्चिमी चंपारण (बिहार) के रहने वाले हैं।

अपने को पाउडर बेचने वाला बताया

जिले में हो रही चमकाने के बहाने जेवर उड़ाने की घटनाएं समाचार पत्रों में रोज प्रकाशित हो रही हैं। इसके अलावा पीपीगंज, तिवारीपुर और चिलुआताल में हुई घटनाओं में शामिल जालसाज लुटेरों में से कुछ की सीसी कैमरे की फुटेज भी एसएसपी द्वारा जारी करायी गयी थी। जालसाजों को पकड़वाने वाले को 10 हजार रूपये ईनाम दिए जाने की भी घोषणा की है। खोराबार के जंगल चंवरी निवासी अजय सिंह उर्फ बब्लू के घर 11 बजे के आसपास एक अपाचे बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। एक बाइक लेकर बाहर खड़ा रहा दूसरा अजय सिंह के घर पहुंचा। उसने उनकी पत्नी पूनम।से कहा कि वह कंपनी की तरफ से बर्तन, जेवर आदि की सफाई करने वाला पाउडर बेच रहे हैं। सफाई भी करते हैं। 

ऐसे पकड़े गए जालसाज

पूनम को उन पर शक हुआ। उन्होंने होशियारी का परिचय देते हुये जालसाज से कहा कि तुम लोग ऐसे ही खराब सामान बेचकर चले जाते हो। उन्होंने जालसाज को बातों में उलझाते हुए कहा कि पहले बर्तन साफ कर दिखाओ फिर जेवर चमकाने के लिए दूंगी। पूनम सिंह घर के अंदर गयीं और तांबे का लोटा ले आकर उसे दीं। जालसाज पूजा का लोटा चमकाने में जुटा था इसी बीच उन्होंने घर के अंदर जाकर अपने पति को फोन कर दिया। जंगल सिकरी चौराहे पर मौजूद अजय सिंह अपने घर पहुंचे। उन्होंने पहले बाइक लेकर खड़े युवक को फिर लोटा चमका रहे उसके साथी को गांव वालों की मदद से पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने दोनों जालसाजों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ के आधार पर उनके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।सिक्टौर की महिला का जेवर उड़ाया

खोराबार इलाके के सिक्टौर गांव की रहने वाली महिला सलहंता देवी को झांसा देकर जेवर चमकाने वाले जालसाजों ने जेवर लूट लिया है। बदमाश उनकी सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हैं। पीड़ित महिला के पति ने भी खोराबार पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी