जिस महिला की हत्‍या का पति पर दर्ज था मुकदमा, वह स्टेशन पर मिली

दहेज के लिए जिस विवाहिता के उत्पीडऩ करने और बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज था आठ माह बाद वह कैंपियरगंज रेलवे स्टेशन पर घूमती मिली। महिला के पति पर दहेज हत्‍या का मुकदमा दर्ज था।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 10:43 AM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2019 09:14 AM (IST)
जिस महिला की हत्‍या का पति पर दर्ज था मुकदमा, वह स्टेशन पर मिली
जिस महिला की हत्‍या का पति पर दर्ज था मुकदमा, वह स्टेशन पर मिली

गोरखपुर, जेएनएन। दहेज के लिए जिस विवाहिता के उत्पीडऩ करने और बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज था, आठ माह बाद वह कैंपियरगंज रेलवे स्टेशन पर घूमती मिली। उसके पिता ने पति और ससुराल के अन्य लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा रखा था। हालांकि पकड़े जाने के बाद पुलिस को दिए गए बयान में ससुराल में किसी भी तरह का उत्पीडऩ होने से इन्कार किया है।

चकदह निवासी अमरनाथ की शादी, बखिरा, संतकबीरनगर के शिवपूजन की बेटी सीमा के साथ हुई थी। आठ माह पहले ससुराल वालों से नाराज होकर सीमा कहीं चली गई। खोजने का काफी प्रयास किया गया लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी बीच कैंपियरगंज थाने पहुंचकर सीमा के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति और ससुराल के अन्य लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर उत्पीडऩ करने, बंधक बनाने, गाली-गलौज करने और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

मुकदमे की विवेचना करने के साथ ही पुलिस, सीमा की तलाश कर रही थी। पति और ससुराल के अन्य लोगों को कई बार थाने बुलाकर पूछताछ भी की लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार को सुबह सीमा, कैंपियरगंज रेलवे स्टेशन परिसर में घूमती मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपनी मर्जी से घर से जाने की बात की बात कही है। आठ माह वह कहां रहीं, इस बारे में तो उसने फिलहाल कुछ नहीं बताया है लेकिन ससुराल में उत्पीडऩ होने की बात से स्पष्ट रूप से इन्कार किया है।

chat bot
आपका साथी