प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में दी तहरीर Gorakhpur News

प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 31 Dec 2019 11:03 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jan 2020 10:10 AM (IST)
प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में दी तहरीर Gorakhpur News
प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में दी तहरीर Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। टिप्‍पणी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कैंट थाना पहुंचकर टिप्पणी करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उनकी ओर से पुलिस को स्क्रीन शॉट भी उपलब्ध कराया गया, जिसे साइबर सेल के पास जांच के लिए भेज दिया गया है।

कार्रवाई नहीं हुई तो देंगे धरना

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर रितेश बर्नवाल की ओर से की गई टिप्पणी आपत्तिजनक है। इससे स्त्री सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के पास एकत्रित हुए और वहां से कैंट थाना पहुंचे। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ई. अभिजीत पाठक के नेतृतव में कार्यकर्ता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले और टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की। कहा गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना देंगे। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के प्रदेश अध्यक्ष सुमित कुमार पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र मोहन तिवारी ने इस टिप्पणी की निंदा की है। इस दौरान योगेश कुमार सिंह, अनवर हुसैन, नवीन कुमार, अनुज नारायण सिंह, अंकित पांडेय, पुनीत त्रिपाठी, अखिलेश्वर द्विवेदी, परवेज खां, मनीष ओझा आदि उपस्थित रहे। 

chat bot
आपका साथी