स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा, देश हित में है CAA, घुसपैठिए कर रहे हैं विरोध Gorakhpur News

स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने नागरिकता संशोधन कानून देशहित में है और किसी भी देशवासी के खिलाफ नहीं है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 31 Jan 2020 10:50 AM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2020 04:01 PM (IST)
स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा, देश हित में है CAA, घुसपैठिए कर रहे हैं विरोध Gorakhpur News
स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा, देश हित में है CAA, घुसपैठिए कर रहे हैं विरोध Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने नागरिकता संशोधन कानून देशहित में है और किसी भी देशवासी के खिलाफ नहीं है। जो इस देश में जन्मा है, उसकी नागरिकता कौन छीन सकता है? इससे परेशानी केवल घुसपैठियों को है, जो इस देश के लिए भार बने हुए हैं। वे ही विरोध कर रहे हैं।

70 वर्षों तक नहीं पड़ी राष्ट्र निर्माण की जो नींव

यतींद्रानंद गिरि एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर आए थे। उन्होंने कहा कि देश में बहुत अच्‍छा माहौल है। आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण की जो नींव पडऩी चाहिए थी, वह 70 वर्षों तक नहीं पड़ी। पहली बार देश के विकास की नींव डाली जा रही है और पूरा विश्व समुदाय सहयोग कर रहा है। देश विभाजन के समय गांधी जी ने भी उन देशवासियों से जो पूर्वी व पश्चिमी पाकिस्तान में रह गए थे, से कहा था कि जब उन्हें तकलीफ होने लगे तो वे भारत आ सकते हैं। यह कानून तो पहले से ही था लेकिन कांग्रेस इसे लागू नहीं कर पाई थी।

जनसंपर्क अभियान की बनाई कार्ययोजना

उधर, सीएए के समर्थन में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के क्रम में एक से 10 फरवरी के बीच चलाए जाने जनसंपर्क अभियान की कार्ययोजना तैयार करने के लिए पार्टी की मंडल स्तरीय बैठकें संपन्‍न हुईं। इसमें तय हुआ कि इस अभियान के क्रम में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कम से कम 100 लोगों से संपर्क करें। इस दौरान सीएए की खूबियां बताने के साथ-साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा भी करें। खजांची चौराहे पर हुई बैठक को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र पाल, ओमप्रकाश शर्मा, अशोक मिश्रा, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे तो दीनदयाल नगर मंडल की बैठक में नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, अखिलेंदु श्रीवास्तव, सिद्धांतो घोष, हरिप्रकाश मिश्र की मौजूदगी रही। मिर्जापुर मंडल की बैठक में अच्‍युतानंद शाही, रमेश निषाद, जगदंबा दुबे, बिस्मिल नगर मंडल की बैठक में हरिनाथ भाई, दयानंद शर्मा, आनंद अग्रहरी, खोराबार मंडल की बैठक में रमेश प्रताप गुप्ता, लाला पासवान, आदित्य गुप्ता, अरुण आदि मौजूद रहे।

अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति

भाजपा उरुवा मंडल ने उरुवा स्थित कार्यालय पर बैठक में नागरिकता संशोधन कानून के द्वितीय चरण के अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। अध्यक्षता उरुवा मंडल अमित चंद पांडेय ने व संचालन मंडल महामंत्री सुशील पाठक ने किया। मुख्य अतिथि इंद्रजीत पांडेय ने कहा विपक्षी पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।उधर, कैंपियरगंज आयोजित भाजपा मंडल इकाई की बैठक में सीएए जागरूकता कार्यक्रम के संयोजक संगम द्विवेदी ने कहा कि सीएए देशहित का मसला है। मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अखिल देव त्रिपाठी ने कहा कि सीएए नागरिकता देने के लिए लाया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धीरज त्रिपाठी ने जबकि संचालन भाजपा मंडल महामंत्री त्रिभुवन पासवान ने किया।

chat bot
आपका साथी