गोरखपुर में सप्ताह भर से गायब महिला का झाडिय़ों में मिला कंकाल

भगवानपुर स्थित मंदिर के पास झाडिय़ों में महिला का कंकाल देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव से मांस जानवर खा चुके थे। महिला के कपड़े व पांव में पायल से महिला के 14 वर्षीय पुत्र अशोक ने उसकी पहचान की।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 04:29 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 04:29 PM (IST)
गोरखपुर में सप्ताह भर से गायब महिला का झाडिय़ों में मिला कंकाल
पुलिस जांच के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। खजनी थाने के ग्राम भगवानपुर में झाडिय़ों में दोपहर एक महिला का कंकाल पाया गया है। महिला की पहचान ग्रामवासिनी फूलमती पत्नी संतू बेल्दार के रूप में हुई है। वह सप्ताह भर से घर से गायब थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

भगवानपुर स्थित मंदिर के पास झाडिय़ों में महिला का कंकाल देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव से मांस जानवर खा चुके थे। महिला के कपड़े व पांव में पायल से महिला के 14 वर्षीय पुत्र अशोक ने उसकी पहचान की। अशोक ने बताया कि उसकी मां सप्ताह भर से गायब थी। सप्ताह भर वह व उसकी बहन फूलमती की तलाश कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक खजनी अजय कुमार मौर्य ने कहा कि महिला नशे की आदी थी। वह शराब पीकर इधर-उधर घूमती रहती थी। महिला का पति मैसूर में रहकर पेंट-पालिश करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि महिला की मौत कैसे हुई है।

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गुलरिहा पुलिस ने सुबह गिरफ्तार किया। कैंपियरगंज क्षेत्र के रहने वाले आरोपित को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के घर आरोपित युवक की रिश्तेदारी है।आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर उसने युवती से दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर टालमटोल करने लगा और विदेश चला गया।वापस आने पर दूसरी शादी कर ली।27 मार्च को युवती ने कैंपियरगंज के महावनखोर निवासी सूरज कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कराया था।

एक लाख के जेवरात लेकर पत्नी फरार

गोला थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर पत्नी पर आरोप लगाया है कि 10 दिन पहले उसकी पत्‍नी घर से कीमती जेवरात व कपड़े लेकर चली गई है। गोला के उपनिरीक्षक दिग्विजय नारायण राय ने कहा कि जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। उधर गोला के हरपुर गांव की संगीता व संध्या नायक ने थाने में तहरीर देकर गांव के एक व्यक्ति पर जेवरात चोरी का आरोप लगाया है। दोनों महिलाओं ने बताया कि रात में वह छत पर सोने चली गई थी। आरोपित घर में घुसकर उनका करीब पंद्रह लाख का रुपये जेवरात चोरी करके फरार हो गया। गोला के उपनिरीक्षक दिग्विजय नारायण राय का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी