यूपी चुनाव 2022 : सिद्धार्थनगर पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के लंबित मामलों की बनाई सूची

विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। सिद्धार्थनगर जिले में अदालतों में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में दर्ज मामलों के संबंध में सूचना एकत्र किया है। चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहित का उल्लघंन करने वाले आरोपितों की गतिविधि पर पुलिस निगाह रखेगी।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Fri, 07 Jan 2022 05:42 PM (IST) Updated:Fri, 07 Jan 2022 05:42 PM (IST)
यूपी चुनाव 2022 : सिद्धार्थनगर पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के लंबित मामलों की बनाई सूची
सिद्धार्थनगर पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के लंबित मामलों की बनाई सूची। प्रतीकात्‍मक फाेेेेेटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। सिद्धार्थनगर जिले में अदालतों में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में दर्ज मामलों के संबंध में सूचना एकत्र किया है। चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहित का उल्लघंन करने वाले आरोपितों की गतिविधि पर पुलिस निगाह रखेगी। विधानसभा चुनाव में 2017 के चुनाव में आचार सिंह उल्लघंन के आरोप में 15 मुकदमा दर्ज हुआ था। 20 को आरोपित बनाया गया था। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 में नौ कार्रवाई हुई थी। इनमें 16 लोगों को आरोपित किया गया था।

की जा रही है अराजक तत्‍वों की पहचान

विधानसभा चुनाव की तैयारी में पुलिस जुट गई है। वह सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए रूपरेखा तैयार कर रही है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनसे आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन की संभावना है। इन लोगों के खिलाफ अभी भी एमपी-एमएलए कोर्ट में मामला चल रहा है। पुलिस इन्हें पाबंद करने की कार्रवाई में लगी है। लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी आफताब आलम पर तीन व कांग्रेस के प्रत्याशी डा. चंद्रेश पर दो मुकदमा दर्ज हुआ था। अभी तक यह मामले एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित चल रहे हैं।

2017 के विधानसभा चुनाव में पकड़े गए थे मतदाताओं को प्रभावित करने मामले

विधानसभा चुनाव 2017 के चुनाव में अधिकांश मामले मतदाताओं को शराब देकर प्रलोभित करने के पकड़े गए थे। कुछ अवैध असलहा बरामदगी का भी मामला पकड़ा गया था। लोकसभा 2019 चुनाव में सभी मामले आदर्श आचार संहिता उल्लघंन के पकड़े गए थे। इनमें नियम का उल्लघंन करते हुए बैनर व पोस्टर चिपकाना, मतदाताओं को रुपये देने के साथ प्रलोभन देना आदि है।

एक महिला आरोपित की हो चुकी है मौत

विधानसभा चुनाव 2017 में मतदाताओं को शराब देकर प्रलोभित करने की आरोपित महिला की मृत्यु हो गई है। गोल्हौरा थाना पुलिस ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल भी कर दिया है।

अराजक तत्‍वों को कराया जा रहा पाबंद

चुनाव सेल प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारी में पुलिस जुटी है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनसे चुनाव प्रभावित होने की संभावना है। इन सभी लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है। अगर आचार संहिता लागू रहने के दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी