Gorakhpur: स्कूल से लौट रही छात्रा को जबरन घर उठा ले गया दबंग, छेड़खानी का विरोध करने पर फाड़ दिए कपड़े

घटना राजघाट क्षेत्र की है। छात्रा ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि स्कूल से लौटते समय शोहदे ने जबरन ऑटो में बैठा लिया और अपने घर ले गया। छेड़खानी करने पर विरोध किया तो धमकी देने लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 18 Mar 2023 09:27 AM (IST) Updated:Sat, 18 Mar 2023 09:27 AM (IST)
Gorakhpur: स्कूल से लौट रही छात्रा को जबरन घर उठा ले गया दबंग, छेड़खानी का विरोध करने पर फाड़ दिए कपड़े
शोहदे ने छात्रा को दी धमकी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल से घर लौट रही छात्रा को शोहदे ने जबरन ऑटो में बैठा लिया। घर पर ले जाकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। शादी न करने पर मंडप में आग लगाने की धमकी दे रहा है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

यह है पूरा मामला

शहर के एक स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा ने राजघाट थाना पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि रायगंज निवासी जयसिंह से उसकी जान पहचान थी। एक तरफा प्यार करने के साथ वह काफी दिनों से उसका पीछा कर रहा है। पहले वह ध्यान नहीं देती थी। गुरुवार को स्कूल से बाहर निकली तो बाहर खड़ा जयसिंह अपने साथ आटो में बैठाकर धर ले गया छेड़खानी शुरू कर दी। वह उससे पीछा छुड़ाकर भागी उसने इस बीच उसका कपड़ा फाड़ दिया। शोर सुनकर जब अन्य लोग इकट्ठा हो गए तब जय सिंह ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। कहा तुम मुझसे ही शादी करोगी। अगर किसी और से शादी करोगी तो मंडप में आग लगा दूंगा। छात्रा ने अपनी तहरीर में बताया कि वह जय सिंह की इस हरकत से काफी डरी हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपित की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बेखौफ शोहदों ने खोली सख्ती की पोल

महिला सुरक्षा पुलिस के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। सख्ती के दावा के बीच जिले में लगातार हो रही घटनाएं इस बात की गवाह है कि महिला सुरक्षा को लेकर बनाई गई व्यवस्था कितनी पुख्ता है। एक माह के भीतर किशोरी व युवतियों के साथ हुई छेड़खानी, दरिंदगी और बदनाम करने की घटना इसका प्रमाण है। आधी आबादी पर बुरी नजर रखने वालों को सबक सिखाने के लिए महिला हेल्पलाइन व एंटी रोमियों टीमों का गठन किया गया। थानों में पिंक पेटिकाएं लगवाई गईं, लेकिन शोहदों का दुस्साहस नहीं रुक रहा। 10 दिन पहले शाहपुर में शोहदे ने घर में घुसकर युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया था।

हाल के दिनों हुई घटनाएं

15 मार्च : गुलरिहा में बुजुर्ग ने किशाेरी से दुष्कर्म किया।गांव के लोगों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

14 मार्च : नौकायन पर होमगार्ड ने युवती से छेड़खानी की।दुकानदारों ने पकड़कर रामगढ़ताल पुलिस के हवाले किया।

13 मार्च : गोरखनाथ में रहने वाली छात्रा का शोहदे ने इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो प्रसारित किया।

12 मार्च : खोराबार क्षेत्र की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया।

09 मार्च : सहजनवां क्षेत्र में मंगेतर के साथ दरवाजे पर बैठी युवती से शोहदों ने छेड़खानी की। विरोध पर पीट दिया।

09 मार्च : हरपुर-बुदहट में भाभी के साथ खेत की तरफ गई किशोरी को बाइक सवार युवक ने अगवा कर लिया।

09 मार्च : चिलुआताल क्षेत्र में शोहदे ने घर में अकेली किशोरी का अपहरण कर लिया।

07 मार्च : शाहपुर में शोहदे ने घर में घुसकर युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया।

16 फरवरी : ट्रांसपोर्टनगर में आटो सवार बहनों से शोहदों ने की छेड़खानी,बचने के लिए चौकी में जाकर छिप गईं।

05 फरवरी: बांसगांव क्षेत्र में शोहदे ने किशोरी से की छेड़खानी,विरोध पर गला दबाया।

chat bot
आपका साथी