गोरखपुर से मुंबई की दूसरी फ्लाइट बंद, जानें- फ‍िर कब से शुरू होगी यह सेवा Gorakhpur News

मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की दूसरी फ्लाइट रविवार (27 अक्टूबर) से बंद हो गई।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 27 Oct 2019 11:48 AM (IST) Updated:Sun, 27 Oct 2019 03:17 PM (IST)
गोरखपुर से मुंबई की दूसरी फ्लाइट बंद, जानें- फ‍िर कब से शुरू होगी यह सेवा Gorakhpur News
गोरखपुर से मुंबई की दूसरी फ्लाइट बंद, जानें- फ‍िर कब से शुरू होगी यह सेवा Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की दूसरी फ्लाइट रविवार (27 अक्टूबर) से बंद हो गई। कंपनी ने एक माह पहले ही टिकटों की बुकिंग बंद कर दी थी। इसके अलावा रविवार से ही विंटर शेड्यूल लागू होगा। दिल्ली व कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल बदल जाएगा।

गोरखपुर एयरपोर्ट से आठ उड़ानें होती थीं। जिसमें दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया के विमान उड़ान भरते हें। मुंबई के लिए स्पाइस की दो, बंगलूरू, कोलकाता और हैदराबाद के लिए इंडिगो की एक उड़ान होती है। विंटर शेड्यूल में शाम पांच बजे गोरखपुर से मुंबई जाने वाले स्पाइस जेट के विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली है। विमान कंपनी ने शेड्यूल बदलकर उड़ान जारी रखने का प्रयास किया लेकिन मुंबई में स्लाट खाली नहीं था। विमान कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि ठंड खत्म होने पर ही मुंबई की दूसरी उड़ान फिर से शुरू होगी।

आज की फ्लाइट (27 अक्‍टूबर 2019)

दिल्ली के लिए

इंडिगो

आगमन - सुबह 11.00 बजे

प्रस्थान - सुबह 11.30 बजे

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 12.55 बजे

प्रस्थान -  दोपहर 01.25 बजे

एयर इंडिया

आगमन - दोपहर बाद 03.20 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 03.45 बजे

मुंबई के लिए

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 2.30 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 3.ï00 बजे

बंगलुरु के लिए

इंडिगो

आगमन - दोपहर 01.45 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 02.15 बजे

हैदराबाद के लिए

आगमन - दोपहर 12.00 बजे

प्रस्थान - शाम 04.30 बजे

कोलकाता के लिए

प्रस्थान - दोपहर 12.30 बजे

आगमन - शाम  04.00 बजे

chat bot
आपका साथी