बिहार में साध्वी से सामूहिक दुष्कर्म, यूपी के इस जिले में आरोपितों को तलाश रही पुलिस Gorakhpur News

बिहार के शेखपुरा जिले के ककोलत आश्रम में रहने वाली साध्वी के साथ दीपावली के दिन हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद चार आरोपितों में दो बस्ती जिले के रहने वाले हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 30 Oct 2019 09:23 AM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 09:32 AM (IST)
बिहार में साध्वी से सामूहिक दुष्कर्म, यूपी के इस जिले में आरोपितों को तलाश रही पुलिस Gorakhpur News
बिहार में साध्वी से सामूहिक दुष्कर्म, यूपी के इस जिले में आरोपितों को तलाश रही पुलिस Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। बिहार के शेखपुरा जिले के ककोलत आश्रम में रहने वाली साध्वी के साथ दीपावली के दिन हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद चार आरोपितों में दो बस्ती जिले के रहने वाले हैं। पीडि़ता भी बस्ती के दोनों आरोपितों के गांव की बताई जा रही है। आरोपितों की तलाश में बस्ती पुलिस ने मंगलवार को उनके गांवों छानबीन की।

साध्‍वी के घर पहुंची पुलिस

लालगंज थाने के एक आश्रम पर चौकी इंचार्ज कुदरहा योगेंद्र नाथ अपनी टीम के साथ जांच को पहुंचे। वहां दोनों आरोपितों जीवन पटेल व कमलनाथ चौधरी के बारे में पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस टीम थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव में साध्वी के घर पहुंची।

पिता ने कहा, घर से नहीं है कोई संबंध

साध्वी के पिता ने बताया कि जिन दो आरोपितों का नाम बताया जा रहा है, उनके बारे में उन्होंने कभी सुना ही नहीं है। रही बात बेटी की तो, दस वर्ष से अधिक हो गया, जाने के बाद दोबारा घर लौटकर नही आई। न ही कभी बात ही करती है। चौकी इंचार्ज ने एक अन्य गांव में भी ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन आरोपितों के बारे में वहां भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

बिहार के शेखपुरा जिले की पुलिस ने घटना को लेकर अभी तक बस्ती पुलिस से संपर्क नहीं किया है। मीडिया के जरिए घटना की जानकारी मिली है। एसओ लालगंज और चौकी प्रभारी कुदरहा को आरोपितों के बारे में छानबीन के निर्देश दिए गए हैं। - पंकज, एएसपी बस्ती

chat bot
आपका साथी