फर्जी ई-वीजा के साथ रोमानिया का नागरिक गिरफ्तार

गोरखपुर : भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर गुरुवार की रात आब्रजन विभाग ने रोमानिया के एक नागरि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Apr 2018 03:40 PM (IST) Updated:Fri, 20 Apr 2018 03:40 PM (IST)
फर्जी ई-वीजा के साथ रोमानिया का नागरिक गिरफ्तार
फर्जी ई-वीजा के साथ रोमानिया का नागरिक गिरफ्तार

गोरखपुर : भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर गुरुवार की रात आब्रजन विभाग ने रोमानिया के एक नागरिक को फर्जी ई-वीजा के साथ पकड़ लिया। वह भारत से नेपाल जाने के प्रयास में था। पकड़े गए विदेशी नागरिक के पास मिले पासपोर्ट के अनुसार वह रोमानिया का निवासी पोपो वीसी एंड्री पुत्र पोपो वीसी इयोज निवासी 112 स्ट्रीट गोरी ऑर्डिया, बिहारी रोमानिया उम्र 40 वर्ष है। उसके पास मिला वीजा नकली है। वीजा किसी और के नाम पर बताया जा रहा है।

पोपो वीसी एंड्री रात के समय जब आब्रजन कार्यालय पहुंचा तो विभागीय अधिकारियों ने उसके कागजों की जांच की। जांच करते समय विभाग के अधिकारियों को उसके कागजातों पर तब शक हुआ, जब उन्होंने देखा कि उसने वीजा के लिए एक दिन पूर्व ही आवेदन किया था। जबकि नियमत: किसी ई - वीजा के संस्तुति के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय लगता है। हालांकि अधिकारियों ने उसे बताया कि ई-वीजा के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय चाहिए। इस एक सप्ताह में संबंधित के बारे में कंपलीट जानकारी ली जाती है तब उसके लिए वीजा की संस्तुति की जाती है। सिर्फ एक दिन पूर्व आवेदन करना और उसकी संस्तुति हो जाने के संबंध में वह कुछ नहीं बता पाया।

आब्रजन विभाग के अधिकारियों ने पकड़े गए रोमानिया के नागरिक को पुलिस को सौंप दिया। सोनौली कोतवाली निरीक्षक बिहागड़ सिंह का कहना है कि रोमानिया के नागरिक पर धोख़ाधड़ी व 14 विदेशी विषयक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए रोनानिया नागरिक से खुफिया एजेंसिया कड़ाई से पूछताछ कर रहीं हैं।

chat bot
आपका साथी