धू धू कर जल उठा रावण, गूंजा जयघोष

गोरखपुर : बर्डघाट व आर्यनगर रामलीला समिति कीमानसरोवर रामलीला में भगवान श्रीराम ने जैसे ही ती

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Oct 2017 01:50 AM (IST) Updated:Mon, 02 Oct 2017 01:50 AM (IST)
धू धू कर जल उठा रावण, गूंजा जयघोष
धू धू कर जल उठा रावण, गूंजा जयघोष

गोरखपुर : बर्डघाट व आर्यनगर रामलीला समिति कीमानसरोवर रामलीला में भगवान श्रीराम ने जैसे ही तीर चलाया, रावण धू-धू कर जलने लगा। रावण वध अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दे गया। पुतले में आग लगते ही दर्शकों ने जयघोष किया। इसके बाद भगवान की विजय शोभायात्रा निकली गई जिसमें उनके साथ माता सीता और भइया लक्ष्मण भी रथ पर सवार थे। क्षेत्र के लोगों ने श्रीराम की आरती उतारी, मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। मेला लगा रहा।

विजयादशमी के दिन बर्डघाट रामलीला मैदान पर करीब सायं चार बजे रामलीला का मंचन शुरू हुआ। इस मौके पर समिति के प्रमुख लोगों ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी और पूजा की। मंचन के दौरान सर्व प्रथम भगवान श्रीराम ने कुंभकरण को युद्ध में पराजित किया। बलशाली भाई की मृत्यु से बौखलाया रावण स्वयं श्रीराम से युद्ध करने पहुंचा और दोनों के बीच घमासान युद्ध हुआ। अंत में भगवान राम के एक तीर ने बलशाली रावण को धराशायी कर दिया। रावण के धरती पर गिरते ही माहौल जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद भगवान राम का विजय जुलूस निकला जो बसंतपुर तक गया और राघव-शक्ति मिलन के बाद ¨हदी बाजार आकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में समिति के महामंत्री राजा बाबू, संतोष बरनवाल, दिनेश सर्राफ, चंद्र कुमार, रमेश सिंह, रामदास, गिरधरदास सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

मानसरोवर रामलीला मैदान में विजयादशमी के दूसरे दिन रविवार को रावण वध हुआ। रावण का पुतला फूंका गया। इसके बाद शोभायात्रा निकली जो विभिन्न मार्गो से होते हुए आर्यनगर स्थित मदन मोहन मंदिर पहुंची जहां उनकी आरती हुई। इस दौरान जगह-जगह भक्तों ने श्रीराम की आरती उतारी। इस अवसर पर पुष्पदंत जैन, दीप अग्रवाल, विकास जालान, नवोदित त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी