Gorakhpur Weather Forecast: अक्टूबर में औसत से छ गुना अधिक हुई बारिश, अब ऐसा रहेगा मौसम

Gorakhpur Weather Forecast गुरुवार से अगले एक सप्ताह से आसमान पूरी तरह साफ रह सकता है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 12:03 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:22 PM (IST)
Gorakhpur Weather Forecast: अक्टूबर में औसत से छ गुना अधिक हुई बारिश, अब ऐसा रहेगा मौसम
गोरखपुर में एक सप्‍ताह तक मौसम साफ रहा। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Gorakhpur Weather Forecast: मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार से अगले एक सप्ताह से आसमान पूरी तरह साफ रह सकता है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

ऐसा रहा कल का तापमान

बुधवार को सुबह का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अक्टूबर माह का औसत न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है। बुधवार को न्यूनतम तापमान औसत से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 87 फीसद व न्यूनतम नमी 67 फीसद रही। हवा पूरब की तरफ से चली।

बुधवार को इतनी हुई बार‍िश

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 4.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। बता दें पिछले चार दिनों में 32.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। अक्टूबर माह माह की औसत वर्षा 42.8 मिलीमीटर है। इस माह अब तक औसत से छह गुना अधिक बारिश हो चुकी है।

सप्ताह भर 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है तापमान

अक्टूबर माह में दिन का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है। बता दें अगले कुछ दिनों में दिन का तापमान औसत के करीब रह सकता है, जबकि रात का तापमान औसत से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।

ऐसा रहेगा आज का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत के करीब रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान से करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। हवा उत्तर पूरब से पूरब की तरफ चल सकती है। इसकी अधिकतम गति 5 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है।

chat bot
आपका साथी