तैयारियां पूरी, आज व्रत रखेंगी सुहागिनें

देवरिया की महिलाओं ने हाथ में सजाई मेहदी शाम को पहुंचीं ब्यूटी पार्लर।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 06:00 AM (IST)
तैयारियां पूरी, आज व्रत रखेंगी सुहागिनें
तैयारियां पूरी, आज व्रत रखेंगी सुहागिनें

देवरिया, जेएनएन: करवा चौथ त्योहार को लेकर सुहागिन महिलाओं में काफी उत्साह है। व्रत की तैयारियों को महिलाओं ने मंगलवार को अंतिम रूप दिया। किसी ने हाथ में मेंहदी सजाई तो किसी ने ब्यूटी पार्लर जाकर फेसियल, ब्लीच आदि कराया। त्योहार को यादगार बनाने के लिए महिलाएं अपने तरीके तैयारी में जुटी हैं।

दिन में घरों में पकवान बनाए गए। गोझिया, मालपूआ, खस्ता, नमकीन आदि बनाया गया। करवा समेत पूजन सामग्री को भी सहेज कर महिलाएं रखीं।

रुचि अग्रवाल ने कहा मेरा यह पहला व्रत है। जिसे लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। इस व्रत को रखने के सपने मैंने देखे थे। इस बार यह व्रत हकीकत का रूप लेगा। मेरे पति देव पूजा की तैयारी में मेरा हाथ बंटा रहे हैं। मुझे काफी अच्छा लग रहा है।

प्रियंका श्रीवास्तव ने कहा करवा चौथ व्रत का यह मेरा 11वां साल है, हम दोनों के बीच रिश्ते की डोर को यह व्रत और मजबूत करेगा। पति के दीर्घायु की कामना के साथ यह व्रत रखती हूं। व्रत की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

निधि कानोडिया ने कहा करवा चौथ का व्रत एक दूसरे के प्रति प्यार बढ़ाता है। मेरा यह दूसरा व्रत है। इस व्रत का मुझे विशेष तौर पर इंतजार है। बाजार से आवश्यक सामान की खरीदारी कर ली हूं। व्रत के लिए मैंने सारी तैयारी कर ली है।

शालिनी मिश्रा ने कहा 15 वर्षों से करवा चौथ का व्रत पूरी आस्था के साथ रखती हूं। यह व्रत पति पत्नी के बीच प्यार को बढ़ाता है। सभी व्रत में यह व्रत रखना मुझे बेहद पसंद है। साड़ी, श्रृंगार के सामान आदि की खरीदारी कर ली हूं।

हेमलता अग्रवाल ने कहा मैं दो वर्ष से यह व्रत रखती हूं। लोक आस्था के व्रत में मैं अपने पति के सुखमय जीवन व दीर्घायु की कामना करती हूं। सभी व्रतों में यह मेरा सबसे प्रतिय व्रत है। व्रत को नियम और परंपरागत ढंग से रखती हूं। सारी तैयारियां पूरी कर ली हूं।

साक्षी पांडेय ने कहा किसी भी सुहागिन के लिए यह व्रत महत्वपूर्ण है। इस व्रत को रखने में मेरे पतिदेव भी मेरी मदद करते हैं। व्रत में भी उनका साथ मिलता है तो काफी अच्छा लगता है। व्रत के लिए मैं पूरी तरह तैयार हूं। सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

chat bot
आपका साथी