सीएम योगी के दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

देवरिया में सीएम ने डेढ़ घंटे का समय कार्यकर्ताओं व नेताओं के बीच बिताया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 11:01 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:01 AM (IST)
सीएम योगी के दौरे से बढ़ी सियासी हलचल
सीएम योगी के दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

देवरिया, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया में शनिवार के दौर से सियासी हलचल बढ़ गई है। सीएम के इस दौरे के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। वजह साफ है कि देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र में रिक्त सीट पर हाल के दिनों में होने वाला उपचुनाव है।

सीएम करीब डेढ़ घंटे का समय कार्यकर्ताओं व नेताओं के बीच बिताए। सीएम ने दो स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें लब्बोलुआब उप चुनाव की रणनीति व सफलता के टिप्स शामिल रहे। सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दी। केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं पर भी फोकस किया। सार्वजनिक मंच पर भी अन्य मुद्दों के अलावा देवरिया उप चुनाव उनके संबोधन का केन्द्र बिदु रहा।

भले ही अभी भाजपा व सपा तथा कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन भाजपा के मंडल, सेक्टर प्रमुख व बूथ कार्यकर्ताओं व अध्यक्षों को जिस तरह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया और उनको चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का एहसास कराया। उससे कार्यकर्ता जहां उत्साहित हुए वहीं राजनीतिक माहौल भी चुनावी मोड में आ गया।

इसके अलावा एक दिन पहले देवरिया जिले में 465 करोड़ की 131 परियोजनाओं का शिलान्यास के अलावा देवरिया शहर में जल भराव की समस्या से निजात दिलाने को धन देने की घोषणा के साथ ही प्रजापति समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामचन्द्र विद्यार्थी के नाम पर संग्रहालय तथा शहीद सोना सोनार के नाम पर सेतु का नामकरण एवं विधायक रहे स्व. जन्मेजय सिंह के नाम पर पार्क के निर्माण की घोषणा ने विपक्षी दलों की बेचैनी बढ़ा दी है। दूसरी तरफ सीएम ने व्यापारियों को जोड़ने के लिए उनको भी अलग से समय दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अल्का सिंह को भी संबोधन के दौरान दो बार नाम लेकर खास तरजीह दी। नगर के विकास में सहयोग की बात कही। सीएम ने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल बांट कर दिव्यांगजन की समस्या से भी सरोकार रखने का संदेश दिया। सपा ने योगी के कार्यक्रम में अड़चन डालने कीे कोशिश की लेकिन पुलिस की सक्रियता से सफलता नहीं मिली।

chat bot
आपका साथी