Petrol Diesel Price in Gorakhpur: पेट्रोल-डीजल के मूल्य ने दी राहत, गोरखपुर में यह है आज का रेट

Petrol Diesel Price in Gorakhpur 7 august 2022 महंगाई के जले पर डीजल व पेट्रोल मरहम लगा रहा है। सोमवार को पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रहे। बीते करीब ढ़ाई महीने से डीजल व पेट्रोल का मूल्य स्थिर हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 08 Aug 2022 06:03 AM (IST) Updated:Mon, 08 Aug 2022 06:03 AM (IST)
Petrol Diesel Price in Gorakhpur: पेट्रोल-डीजल के मूल्य ने दी राहत, गोरखपुर में यह है आज का रेट
यहां देखें, गोरखपुर में क्या है पेट्रोल व डीजल का मूल्य। - प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Petrol Diesel Price in Gorakhpur 8 august 2022 : पेट्रोल, डीजल के मूल्य में राहत देने का सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को पेट्रोल व डीजल का मूल्य स्थिर रहा। पेट्रोलियम कंपनियों ने 22 मई को पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बदलाव किया था। इसके बाद से डीजल व पेट्रोल की कीमतें स्थिर हैं। गाेरखपुर में सोमवार को डीजल 89.99 रुपये और पेट्रोल 96.82 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका।

कई बार बढ़ा सीएनजी का मूल्य

टोरेंट कंपनी ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में इजाफा किया है। सीएनजी अब पेट्रोल से भी ज्यादा महंगी हो गई है। गोरखपुर में सीएनजी की कीमतों में प्रति किलोग्राम पांच रुपये की वृद्धि की गई है। टोरेंट की ओर से यह अब तक की एकमुश्त सबसे बड़ी वृद्धि बताई जा रही है। इसके साथ गोरखपुर में सीएनजी की कीमत प्रति किलोग्राम 97 रुपये हो गई है। पेट्रोल 96.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यानी सीएनजी पेट्रोल से भी महंगी हो गई है।

पिछले साल गोरखपुर में सीएनजी 68 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी। इसके बाद से कीमतों में लगातार वृद्धि का दौर जारी है। थोड़े-थोड़े दिनों के अंतराल पर कीमतें बढ़ती जा रही हैं। पिछले सात महीने में सीएनजी प्रति किलोग्राम 29 रुपये महंगी हो चुकी है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें न के बराबर बढ़ीं

पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी मामूली इजाफा किया है। भारत पेट्रोलियम के पंपों पर डीजल की कीमत में दो पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। अब डीजल 90.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पहले इसकी कीमत 89.99 रुपये थी। पेट्रोल की कीमत में एक पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। अब पेट्रोल 96.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। स्पीड पेट्रोल 99.53 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

कुछ राहत भी मिली

पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वजन वाले कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में मामूली कमी की है। गोरखपुर में अब कामर्शियल सिलेंडर 2138 रुपये में मिल रहा है। इससे पहले इसकी कीमत 2174 रुपये थी। छह जुलाई को कंपनियों ने कामर्शियल गैस की कीमतों में तकरीबन दो सौ रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की थी। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गोरखपुर में 14.2 किलोग्राम वजन वाला नॉन सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर 1115 रुपये में मिल रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी न होने से लोगों में नाराजगी है।

बढ़ चुका है एलपीजी व सीएनजी का मूल्य डीजल व पेट्रोल की कीमतें स्थिर हैं लेकिन सीएनजी और एलपीजी का मूल्य बढ़ गया है। गोरखपुर में अब सीएनजी 89 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। अभी सीएनजी 87 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी। सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। इस साल अब तक सीएनजी की कीमतों में 22 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा का इजाफा हो चुका है। आलम यह है कि सीएनजी की कीमत डीजल की कीमत के बिल्कुल करीब पहुंच गई है। जिले में भारत पेट्रोलियम के पंपों पर डीजल 89.99 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इस बीच एलपीजी का भी मूल्य बढ़ गया है।

लगातार बढ़ रहा सीएनजी का मूल्‍य

मई के सीएनजी की कीमत में इजाफा हुआ था। उस समय पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी के बाद माना जा रहा था कि अब सीएनजी की कीमतें नहीं बढ़ेंगी। जानकारों का कहना है कि यूक्रेन पर रूस के हमले का समय जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, उसी तरह सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा होता जा रहा है।

chat bot
आपका साथी