प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गोरखपुर में गिरफ्तार Gorakhpur News

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक रितेश बरनवाल को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 01 Jan 2020 10:31 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jan 2020 09:32 AM (IST)
प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गोरखपुर में गिरफ्तार Gorakhpur News
प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गोरखपुर में गिरफ्तार Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक रितेश बरनवाल पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वह राजघाट क्षेत्र का रहने वाला है। सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने उसके खिलाफ तहरीर दी थी।

आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कांग्रेसी मुकदमा दर्ज करने को लेकर एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता से मिले थे। कैंट पुलिस ने रितेश बरनवाल के खिलाफ आइडी एक्ट, अभद्र टिप्पणी करने का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि टिप्पणी करने वाले आरोपित से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया था प्रदर्शन

इसके पूर्व प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोशि जताते हुए प्रदर्शन किया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कैंट थाना पहुंचकर टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। अध्‍यक्ष की ओर से पुलिस को स्क्रीन शॉट भी उपलब्ध कराया गया, जिसे साइबर सेल के पास जांच के लिए भेजा गया था।

chat bot
आपका साथी