रात में अपने गुरु के साथ सोखा ने की पूजा, सुबह मिली लाश Gorakhpur News

गांव के 70 वर्षीय वृद्ध चुन्नीलाल विश्वकर्मा को मंगलवार की रात को बनगांव निवासी उनके गुरु पराग प्रजापति ने गांव के काली स्थान पर पूजा करने के लिए बुलाया था।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 07:11 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 07:11 PM (IST)
रात में अपने गुरु के साथ सोखा ने की पूजा, सुबह मिली लाश Gorakhpur News
रात में अपने गुरु के साथ सोखा ने की पूजा, सुबह मिली लाश Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। गोला थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में सोमवार की रात एक वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह खलिहान में गेहूं की फसल की मड़ाई के बाद बने भूसा को देखने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।

पूजा करने को गुरु ने बुलाया था काली स्‍थान 

गांव के 70 वर्षीय वृद्ध चुन्नीलाल विश्वकर्मा कारपेंटर का काम करते थे और गांव के सोखइयी भी करते थे। मंगलवार की रात को बनगांव निवासी उनके गुरु पराग प्रजापति ने गांव के काली स्थान पर पूजा करने के लिए बुलाया था। वहां पर विधिवत पूजा का कार्यक्रम संपन्‍न किया गया।

पूजा के बाद ही निकले थे खलिहान की तरफ

पूजा करने के बाद चुन्‍नी लाल रात करीब नौ बजे घर आ गए थे। कुछ देर बाद वह अपने पौत्र सत्यम से टार्च मांगकर घर के पीछे व गांव के दक्षिण तरफ खलिहान में चले गए। इस समय गेहूं कटने के बाद खलिहान में मड़ाई का काम हो रहा है।

चल रहा मड़ाई का काम

गेहूं की मड़ाई के बाद भूसा और गेहूं का दाना एक ही रहता है। वह रात में उसी को देखने के लिए गए हुए थे। इधर के घर के लोग सो गए थे। परिजनों को यह नहीं पता था कि वह रात में खलिहान से घर आए अथवा खलिहान में ही सो गए।

खेत में पड़ा मिला शव, हाथ का अंगूठा भी कटकर था अलग

गेहूं की फसल की मड़ाई का काम गांव के लोग अलस्‍सुबह तीन बजे से ही शुरू कर देते हैं। ग्रामीण जब खेत-खलिहान की तरफ निकले तो देखा कि चुन्‍नी लाल का शव खेत में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने परिजनों को तत्‍काल सूचना दी। चुन्‍नी लाल का गला बाएं की तरफ से रेता गया था। बांए हाथ का अंगूठा भी कटकर अलग था।

तीन हिरासत में, पूछताछ जारी

परिजनों ने तत्‍काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्‍काल मौके पर पहुंच कर घटनास्‍थल का जायजा लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष हेमेंद्र पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। इस मामले में पूछताछ के लिए तीन लोगों को थाने लाया गया है। चुन्‍नी लाल का एक ही बेटा है और तीन बेटियां है। सभी की शादी हो चुकी है। बेटा दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। 

chat bot
आपका साथी