रोटरी क्लब ने किया नौ महिलाओं को सम्मानित

गोरखपुर : वासंतिक नवरात्र के अवसर पर रोटरी क्लब के तत्वावधान में शनिवार को महात्मा गांधी ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Mar 2018 12:58 AM (IST) Updated:Sun, 25 Mar 2018 12:58 AM (IST)
रोटरी क्लब ने किया नौ महिलाओं को सम्मानित
रोटरी क्लब ने किया नौ महिलाओं को सम्मानित

गोरखपुर : वासंतिक नवरात्र के अवसर पर रोटरी क्लब के तत्वावधान में शनिवार को महात्मा गांधी डिग्री कालेज में नौ देवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विविध क्षेत्रों में विशेष योगदान करने वाली नौ महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि अपर आयुक्त नेहा प्रकाश ने कार्यक्रम की सराहना की। क्लब के पूर्व मंडलाध्यक्ष प्रेमनारायण श्रीवास्तव व अनूप अग्रवाल ने रोटरी क्लब के कार्यो पर प्रकाश डाला। कवि राजेश राज ने कविता प्रस्तुत की। अध्यक्ष ब्रजेश दूबे ने सभी का स्वागत किया, संचालन सतीश राय ने किया। कार्यक्रम निदेशक रंजना सिन्हा, पूर्वी नारायण पांडेय, माला श्रीवास्तव थीं। कार्यक्रम की रूपरेखा सचिव प्रवीर आर्य ने प्रस्तुत किया। आयोजन में संजीव अग्रवाल, पुष्पदंत जैन, हरिनंदन श्रीवास्तव, प्रवीण अग्रवाल, मनीष जायसवाल, आलोक अग्रवाल, महावीर कंदोई, सर्वेश दूबे, अमित शंकर, नीरज अस्थाना, विनोद केडिया, अशोक गुप्ता, डा. अश्रि्वनी अग्रवाल, डा. मनिरंजन सिन्हा, डा. अशोक अग्रवाल, एमजीपीजी कालेज के डा. शैलेंद्र कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।

---

ये हुई सम्मानित

- डॉ. राधा जीना, चिकित्सा

- मिथिलेश तिवारी, संगीत

- डॉ. सविता रानी सिंह, शिक्षण

- वंदना सिंह, समाज सेवा

- रेनू सिंह

- शालिनी सिंह, महिला थानाध्यक्ष

- इं. निति मिश्रा, अभियंत्रिकी

- संगीता पांडेय, व्यापार

- प्राची राज, साहित्य

chat bot
आपका साथी