मौसेरी बहन से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार Gorakhpur News

युवक बीते दो जनवरी को झंगहा क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपनी मौसी के घर पर पहुंचा और मौसेरी बहन को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म कर फरार हो गया था।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 06:09 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 06:09 PM (IST)
मौसेरी बहन से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार Gorakhpur News
मौसेरी बहन से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। तीन सप्ताह पहले मौसेरी बहन के साथ दुष्कर्म के बाद फरार हुए आरोपित को झंगहा पुलिस ने नई बाजार चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ऐसे लिया झांसे में

जानकारी के अनुसार गोला क्षेत्र के एक गांव का युवक बीते दो जनवरी को झंगहा क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपनी मौसी के घर पर पहुंचा और मौसेरी बहन को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म कर फरार हो गया था। इस मामले में पीडि़ता की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था। सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को कोर्ट में पेश किया।

जेल भेजा गया अपहरण व दुष्कर्म का आरोपित

झंगहा  पुलिस ने ग्राम नौवाबारी पलिपा के पास गिरफ्तार अपहरण व दुष्कर्म के आरोपित को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना अंतर्गत ग्राम बनकटा निवासी मिथुन उर्फ शिवम् प्रसाद ने बीते गत 31 दिसंबर को झंगहा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण किया था। इस मामले में पीडि़ता की मां की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धारा में केस दर्ज किया था।

किशोरी के मिलने के बाद बढ़ाई गई धारा

दो सप्ताह बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर कोर्ट में बयान कराया था। जांच के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अपहरण के केस में पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई थी। पुलिस ने तीन सप्ताह बाद आरोपित मिथुन उर्फ शिवम प्रसाद को ग्राम भौवाबारी पलिपा से गिरफ्तार किया था। 

chat bot
आपका साथी