गोरखपुर-बस्ती मंडल के 60 से ज्यादा जेई और लिपिकों की नौकरी खत्‍म Gorakhpur News

समाजवादी पार्टी की सरकार में पूरे प्रदेश में जल निगम में 853 जूनियर इंजीनियरों और 335 लिपिकों की भर्ती हुई थी। साथ ही 122 एई को भी नियुक्ति दी गई थी।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Thu, 05 Mar 2020 11:29 AM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2020 11:29 AM (IST)
गोरखपुर-बस्ती मंडल के 60 से ज्यादा जेई और लिपिकों की नौकरी खत्‍म  Gorakhpur News
गोरखपुर-बस्ती मंडल के 60 से ज्यादा जेई और लिपिकों की नौकरी खत्‍म Gorakhpur News

 गोरखपुर, जेएनएन। जल निगम में जनवरी 2017 में भर्ती किए गए अवर अभियंता (जेई) और लिपिकों को भर्ती निरस्त होने की सूचना ईमेल से दे दी गई है। गोरखपुर-बस्ती मंडल में 60 से ज्यादा जेई और लिपिकों की तैनाती हुई थी।

गोरखपुर के 17 जेई और लिपिकों की नौकरी समाप्‍त

गोरखपुर जिले में सबसे ज्यादा 17 जेई व लिपिकों की नौकरी खत्म हुई है। इनमें 11 जेई शामिल हैं। महराजगंज में नौ जेई और तीन लिपिक, कुशीनगर में चार जेई, संतकबीरनगर में आठ जेई व दो लिपिक, सिद्धार्थनगर में छह जेई व एक लिपिक शामिल हैं। इसके अलावा देवरिया और बस्ती में 10 से ज्यादा जेई और लिपिकों की तैनाती हुई थी।

सपा सरकार में हुई थी भर्ती

समाजवादी पार्टी की सरकार में वर्ष 2016 में सीधी भर्ती से जेई और लिपिकों की भर्ती की गई थी। इन्हें जनवरी 2017 में तैनाती दे दी गई थी। समाजवादी पार्टी की सरकार में पूरे प्रदेश में जल निगम में 853 जूनियर इंजीनियरों और 335 लिपिकों की भर्ती हुई थी। साथ ही 122 एई को भी नियुक्ति दी गई थी। 18 जून 2016 को जारी विज्ञापन के आधार पर पांच व सात अगस्त 2016 को मध्य मुंबई की मेसर्स एपटैक कंपनी को परीक्षा कराने का जिम्मा दिया गया था।

नौकरी जाने की सूचना का होता रहा इंतजार

नौकरी जाने की सूचना का जल निगम कार्यालय में इंतजार होता रहा। इससे पहले जल निगम के कार्यालय में देर शाम तक अफसरों और लिपिकों की सूची भी फाइनल की जाती रही।

छाई रही उदासी

भर्ती निरस्त किए जाने की सूचना के बाद जल निगम के कार्यालयों में उदासी छाई रही। सभी एक-दूसरे से एई, जेई और लिपिकों के बारे में जानकारी लेते रहे। लोग गोरखपुर के साथ गोरखपुर और बस्‍ती मंडल में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में बताते और जानकारी लेते देखे गए।

chat bot
आपका साथी