आयरन लेडी थीं इंदिरा गांधी, देश को दी नई दिशा

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्‍हें आयरन लेडी बताया। कहा कि इंदिरा के नेतृत्‍व में देश को नई दिशा मिली।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 10:49 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 10:49 AM (IST)
आयरन लेडी थीं इंदिरा गांधी, देश को दी नई दिशा
आयरन लेडी थीं इंदिरा गांधी, देश को दी नई दिशा

गोरखपुर, जेएनएन। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी व महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए हुए पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि देश के विकास में इंदिरा गांधी का योगदान महत्वपूर्ण है। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव व महानगर उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह के नेतृत्व में गोलघर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई।

पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव एवं महानगर उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने कहा कि भारत रत्न इंदिरा गांधी कर्मठ, जुझारू, तेज-तर्रार भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं। उनके नेतृत्व में देश को एक नई पहचान मिली। इंदिरा गांधी साहसी एवं निडर प्रधानमंत्री थीं। महानगर प्रमुख प्रवक्ता दिलीप निषाद ने कहा कि इंदिरा गांधी भारत को विश्व पटल पर देखना चाहती थीं। उन्होंने 1974 में पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया जिसका नाम बांग्लादेश पड़ा। उन्होंने एक लाख से अधिक सैनिकों का समर्पण कराकर विश्व में भारत का लोहा मनवाया। इस अवसर पर जयंत पाठक, इंद्रजीत चौधरी, रामजतन सिंह, उदयवीर सिंह, देवेंद्र निषाद, विकास द्विवेदी, मुस्तफा अंसारी, डीएन चौधरी, उमेश खन्ना, मदन जायसवाल, सदानंद पांडेय, सुरेश प्रसाद चौधरी, हाफिज फैय्याज, संजय जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया

जयंती पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक पिपराइच के बेलाकांटा में हुई। इस दौरान देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। ब्लाक अध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि जयंती के अवसर पर हम सभी को देश की एकता व अखंडता का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर मु. सलीम, राधेश्याम सिंह, राम हरख भारती, मारकंडेय दूबे, जगदीश सिंह, मुन्ना सिंह, रामानंद पटेल, संजय चौधरी, रामप्रवेश व अश्वनी सिंह आदि मौजूद है। उरुवा में भी स्व. गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व मिठाई कर का वितरण कर उनके कृत्यों को याद किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता बीएस सिंह ने किया। इस अवसर पर पारसचंद, विक्रमादित्य, एखलाक, हरेराम पाठक, अर्जुन, फूलचंद आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। चौरीचौरा बस स्टेशन के पास पूर्व प्रधानमंत्री स्व. गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता कांग्रेस के चौरीचौरा विधान सभा क्षेत्र प्रभारी रामनाथ निषाद ने किया। इस अवसर पर एआइसीसी सदस्य स्नेहलता, पंडित कल्याण पांडेय, अयोध्या सिंह, कृष्ण मोहन दुबे, डा.दिनेश सिंह, मुन्ना दुबे, जोखन निषाद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी