भारत के प्रथम लोकपाल के सदस्य बने इंद्रजीत, जानें क्या है इनकी योग्यता

भारत में प्रथम लोकपाल के सदस्य के रूप में देवरिया के इंद्रजीत गौतम की नियुक्ति हुई है। वह गुजरात कैडर के आइएएस हैं।

By Edited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 05:11 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 08:38 AM (IST)
भारत के प्रथम लोकपाल के सदस्य बने इंद्रजीत, जानें क्या है इनकी योग्यता
भारत के प्रथम लोकपाल के सदस्य बने इंद्रजीत, जानें क्या है इनकी योग्यता
गोरखपुर, जेएनएन। भारत में लोकपाल की नियुक्ति के साथ ही सदस्यों को भी नियुक्त करने का कार्य शुरू हो गया है। आठ सदस्यीय इस कमेटी में देवरिया जिले के इंद्रजीत को भी सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रपति द्वारा देश का प्रथम लोकपाल की नियुक्ति करने की मंजूरी के बाद कमेटी का गठन किया गया है। एक अध्यक्ष व और आठ सदस्यों वाली इस कमेटी में देवरिया जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोटवा मिश्र गाव निवासी आइएएस इंद्रजीत प्रसाद गौतम सदस्य बनाए गए हैं।
सदस्य बनाए जाने से देवरिया जनपद का नाम ऊंचा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही उनके परिवार वालों के साथ ही क्षेत्रीय लोगो मे खुशी का माहौल देखा जा रहा है। इंद्रजीत गौतम वर्तमान में गुजरात सरकार में मेट्रो रेल के मुख्य प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात हैं। इनका चयन 1986 के गुजरात कैडर के आइएएस में हुआ था। यह गुजरात में एक लंबे समय तक जिलाधिकारी व कमिश्नर के पद पर तैनात रहे।
गौतम ने हाईस्कूल की शिक्षा पथरदेवा स्थित आचार्य नरेंद देव इंटर कालेज व इंटर की देवरिया एसएसबीएल के अलावा गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई की। दो भाइयों में गौतम बड़े हैं। अपने चयन के बाद उन्होंने कहा कि कहा कि मैं एक ग्रामीण क्षेत्र के छोटे व सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण की और आज इस जगह हूँ। इसलिए हमे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किसी बड़े स्कूल, शहर की जरूरत नही है। बल्कि अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत व लगन से परिश्रम करने की जरूरत है। कामयाबी आप को जरूर मिलेगी।
गौतम ने एक बार आइएएस बनाने पर क्षेत्र का नाम रोशन किया था, आज भारत के प्रथम लोकपाल के सदस्य के रूप में चयन होकर पुन: क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करने का कार्य किया है।
chat bot
आपका साथी