Gorakhpur Lockdown update : कोरोना से जंग में आगे आईं महिलाएं, पांच हजार मास्क तैयार Gorakhpur News

समूह की महिलाओं ने दो दिन पहले मास्क बनाना शुरू किया और सोमवार तक पांच हजार मास्क तैयार कर मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दिया।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 09:49 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 09:49 PM (IST)
Gorakhpur Lockdown update : कोरोना से जंग में आगे आईं महिलाएं, पांच हजार मास्क तैयार Gorakhpur News
Gorakhpur Lockdown update : कोरोना से जंग में आगे आईं महिलाएं, पांच हजार मास्क तैयार Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन तमाम कोशिशें कर रहा है। संकट के इस समय में समाज के लोग जिला प्रशासन की मदद भी कर रहे हैं। इस महामारी के फैलाव को रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित है।

दो दिन पहले सौंपी गई जिम्‍मेदारी

संक्रमण रोकने के लिए मास्क बनाने का कार्य स्वयं सहायता समूह को सौंपा गया है। समूह की महिलाओं ने दो दिन पहले मास्क बनाना शुरू किया और सोमवार तक पांच हजार मास्क तैयार कर मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दिया।

समय कम, चुनौती बड़ी

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित शिवशक्ति स्वयं सहायता समूह को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर ने मास्क तैयार करने का निर्देश दिया था। समय कम था, चुनौती बड़ी थी।

मास्‍क तैयार करने में दिनरात जुटीं रहीं महिलाएं

ऐसे में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं रातदिन एक कर मास्क बनाने में जुट गईं। विकास खंड बांसगांव के जिगना भिहाव की महिला स्वयं सहायता समूह दो दिनों के भीतर ही पांच हजार मास्क तैयार कर दिया।

मास्‍क के लिए उच्‍च क्‍वालिटी का फैब्रिक का इस्‍तेमाल

जिला मिशन प्रबंधक इकाई के सहयोग से तैयार मास्क विभिन्न गांवों में सैनिटाइजर किट में भेजे जा रहे हैं। समूह की महिलाएं अभी मास्क तैयार करने में युद्धस्तर पर जुटीं हैं। मास्क के लिए उच्च क्वालिटी का नान वूवेन फैब्रिक उपलब्ध कराया गया है।

ग्राम पंचायतों को उपलब्‍ध कराया जाएगा मास्‍क

इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी  हर्षिता माथुर ने बताया कि शिवशक्ति स्वयं सहायता समूह द्वारा पांच हजार मास्क तैयार कर विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है। अभी भी उनके द्वारा मास्क तैयार किया जा रहा है जिसे जरूरत के हिसाब से ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य स्वयं सहायता समूहों ने भी कार्य करने की इच्छा जताई है। जरूरत पड़ने उन्‍हें भी जिम्‍मेदारी सौंपी जाएगी।

chat bot
आपका साथी