बस्‍ती में दिग्गजों से खाली हुई बसपा, सपा को मिली मजबूती Gorakhpur News

पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू पूर्व विधायक दयाराम पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद बसपा में भगदड़ मच गई।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 10:30 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 10:30 PM (IST)
बस्‍ती में दिग्गजों से खाली हुई बसपा, सपा को मिली मजबूती Gorakhpur News
बस्‍ती में दिग्गजों से खाली हुई बसपा, सपा को मिली मजबूती Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। बस्ती मेंं बहुजन समाज पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने अब समाजवादी पार्टी के साथ नई पारी की शुरुआत की है। सोमवार को उन्होंने तीन पूर्व विधायक, एक पूर्व सांसद, आधा दर्जन पूर्व प्रमुख समेत तमाम कद्दावरों के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिससे जिले का राजनीतिक तापमान पूरे दिन गरमाया रहा।

ऐसे शुरू हुई अनबन

2019 के लोकसभा चुनाव में बस्ती संसदीय सीट से बसपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री चुनाव हार गए थे। इसके बाद से ही बसपा से उनकी अनबन चल रही थी। पार्टी ने हार के लिए हालांकि कोई मंथन नहीं किया। सिर्फ एक दूसरे के कहने पर शक किया जाने लगा।

ये थे बसपा के दिग्‍गज

कुछ माह पूर्व बसपा ने उन्हें और उनके करीबी पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू, पूर्व विधायक दयाराम, पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद बसपा में भगदड़ मच गई। पूर्व सांसद अरविंद चौधरी, हर्रैया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विपिन शुक्ल, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष लता देवी, पूर्व प्रमुख गुलाब सोनकर, पूर्व प्रमुख अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम अधार चौधरी समेत बसपा के दिग्गज नेताओं ने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया था। तभी से चर्चाएं आम हो गई थी कि राम प्रसाद अब अपने करीबियों के साथ नई राजनीतिक जमीन की तलाश में है। समर्थकों के साथ सपा में शामिल होने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया।

सपा को पूरी निष्ठा से बनाएंगे मजबूत

पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि सपा से उनका पुराना नाता है। नेताजी मुलायम ङ्क्षसह यादव के सानिध्य में रहकर सांसद बनने का भी उन्हें मौका मिल चुका है। बिना किसी शर्त के वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है। सपा की मजबूती के लिए हम सभी लोग मिलकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। पार्टी जिस मिशन में उन्हें लगाएगी उसे पूरा करके दिखाएंगे। 

chat bot
आपका साथी