गोरखपुर में होगी हॉकी नेशनल चैंपियनशिप, हॉकी इंडिया ने शुरू की तैयारी Gorakhpur News

हॉकी इंडिया ने सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी इस बार हॉकी उत्तर प्रदेश को दी है और प्रदेश संगठन इसे गोरखपुर में कराने की तैयारी कर रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 03 Sep 2019 09:25 AM (IST) Updated:Tue, 03 Sep 2019 06:02 PM (IST)
गोरखपुर में होगी हॉकी नेशनल चैंपियनशिप, हॉकी इंडिया ने शुरू की तैयारी Gorakhpur News
गोरखपुर में होगी हॉकी नेशनल चैंपियनशिप, हॉकी इंडिया ने शुरू की तैयारी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन गोरखपुर में कराने का प्रयास किया जा रहा है। हॉकी इंडिया ने आयोजन की मेजबानी इस बार हॉकी उत्तर प्रदेश को दी है और प्रदेश संगठन इसे गोरखपुर में कराने की तैयारी कर रहा है। चैंपियनशिप में एक साथ करीब 400 से 500 खिलाडिय़ों के मौजूद रहने की उम्मीद है। ऐसे में यहां ठहरने की क्या व्यवस्था है। इस बात की संभावना तलाशने हॉकी इंडिया की टीम 10 दिन के अंदर गोरखपुर आ सकती है।

सभी बड़ी टीमें करती हैं प्रतिभाग

सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में सभी बड़ी टीमें प्रतिभाग करती हैं। गोरखपुर में गत वर्ष एस्ट्रो टर्फ हॉकी का मैदान बनकर तैयार होने के बाद से बड़ी प्रतियोगिता कराने की शुरुआत हो चुकी है। भारत व फ्रांस की ए टीमों के बीच हुए अंतरराष्ट्रीय मैच को यहां के लोगों ने खूब पसंद किया था। उसी के बाद लड़कियों की नेशनल प्रतियोगिता कराई गई। अब पुरुषों की सीनियर नेशनल प्रतियोगिता कराने की तैयारी है।

खिलाडिय़ों को ठहराना बड़ी चुनौती

गोरखपुर आने वाले खिलाडिय़ों को ठहराना आयोजन समिति के समक्ष बड़ी चुनौती है। कुछ निजी स्कूलों से बात की गई है, लेकिन शहर से दूर होने के कारण उनपर सहमति नहीं बन पा रही है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उम्मीद है कि खिलाडिय़ों के ठहरने की समस्या का हल ढूंढ लिया जाएगा। कुछ स्थानों को चिह्नित भी किया गया है। हॉकी इंडिया की टीम उन्हीं चिह्नित स्थानों पर सुविधाओं का जायजा लेगी। टीम के साथ खेल निदेशक एवं हॉकी उत्तर प्रदेश के सचिव डॉ. आरपी सिंह भी होंगे।

हॉकी उत्तर प्रदेश की मंशा है कि सीनियर पुरुष नेशनल हॉकी चैंपियनशिप गोरखपुर में हो। स्पोट्र्स कॉलेज में एस्ट्रो टर्फ मैदान इसके लिए मुफीद है। ठहरने की व्यवस्था देखने के लिए हॉकी इंडिया की टीम 10 दिनों के अंदर गोरखपुर आ सकती है। - धीरज सिंह हरीश, उपाध्यक्ष, हॉकी उत्तर प्रदेश एवं अध्यक्ष, हॉकी गोरखपुर।

chat bot
आपका साथी