Gorakhpur Accident News: बाइक की टक्कर से व्यापारी की मौत, हादसे में पत्रकार गंभीर

घटना तुर्रा बाजार के पास हुई। स्कूटी सवार व्यापारी और पत्रकार शहर से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवाने ने ठोकर मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर व्यापारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 10 Dec 2022 10:12 AM (IST) Updated:Sat, 10 Dec 2022 10:12 AM (IST)
Gorakhpur Accident News: बाइक की टक्कर से व्यापारी की मौत, हादसे में पत्रकार गंभीर
बाइक की टक्कर से व्यापारी की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर जिले के तुर्रा बाजार में तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी में ठोकर मार दिया। दुर्घटना में स्कूटी सवार कपड़ा व्यापारी की मृत्यु हो गई, पीछे बैठे पत्रकार की स्थिति गंभीर है। जानकारी होने पर पहुंची पिपराइच थाना पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद बाइक सवार की तलाश कर रही है।

ऐसे हुआ हादसा

पिपराइच कस्बा निवासी कपड़ा व्यापारी बद्री खेतान और पत्रकार अखिलेश त्रिपाठी शुक्रवार की शाम शहर आए थे। लौटते समय शाम छह बजे तुर्रा बाजार के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी में ठोकर मार दिया। दुर्घटना में स्कूटी चला रहे बद्री खेतान व अखिलेश त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने बद्री को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अखिलेश का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

हाइवे पर आपस में टकराए वाहनों में तीन घायल

सोनबरसा हाइवे पर तीन चार पहिया वाहन आपस में टकरा गए। इसमें सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रात नौ बजे कसया से सोनबरसा की तरफ तीन चार पहिया वाहन आगे-पीछे चल रही थी। आरोप है कि पीछे से तेज गति से आ रही एक कार आगे वाली कार में टकरा गई। इसके बाद उसके आगे चल रही दो और कारें आपस में टकरा गई। तीनों कारों की टक्कर से उसमें बैठे सवार तीन लोग घायल हो गए।

डिवाइडर से टकरा कर तीन घायल

सोनबरसा बाजार में फोरलेन पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार भाई, बहन और मां घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के रुद्रपुर के इमामबाड़ा चौराहा निवासी 22 वर्षीय श्याम मोहन अपनी मां 55 वर्षीय मालती देवी और 19 वर्षीय बहन पिंकी को बाइक पर बैठाकर कसया की तरफ जा रहा था। सोनबरसा बाजार में वंशी सिंह इंटर कालेज के सामने अनियंत्रित होकर उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।

chat bot
आपका साथी