Gorakhpur Weather News: छह घंटे में 66 मिलीमीटर हुई बारिश, 12 जुलाई तक रुक-रुककर होगी बारिश

Gorakhpur Weather News 9 july 2021 गोरखपुर में 12 जुलाई तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। करीब 25 फीसद स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। गुरुवार को करीब छह घंटे में 66 मिलीमीटर बारिश हुई है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 08:45 AM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 08:23 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: छह घंटे में 66 मिलीमीटर हुई बारिश, 12 जुलाई तक रुक-रुककर होगी बारिश
गोरखपुर में छह घंटे में 66 मिलीमीटर बारिश हुई। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Gorakhpur Weather News: आगामी 12 जुलाई तक गोरखपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। करीब 25 फीसद स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को भी कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। गुरुवार को करीब छह घंटे में 66 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे तापमान में करीब 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश से लोगों को मिली राहत

गुरुवार की बारिश से लोगों को भारी राहत मिली है। शुक्रवार सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं।  इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है अगले कई दिनों तक जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इससे दिन का अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

गरज चमक के साथ होगी हल्की बारिश

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि राजस्थान के ऊपर कुछ वायुमंडलीय परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसके चलते जिले में बारिश हो रही है। राजस्थान में एक निम्न वायुदाब क्षेत्र बना है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक इसका विस्तार हुआ है। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इन परिस्थितियों के कारण गोरखपुर व आस-पास के जिलों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के बीच बारिश हो रही है।

शुक्रवार को हुई हल्की बारिश

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। हवा उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरह चली। दोपहर में शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई।

chat bot
आपका साथी