युवती से दुष्कर्म, दुष्‍कर्मी के साथियों ने वीडियो भी बनाया Basti News

बस्‍ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से बाहर गई 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसके तीन साथियों ने वीडियो बनाया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 22 Jul 2019 01:51 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jul 2019 04:16 PM (IST)
युवती से दुष्कर्म, दुष्‍कर्मी के साथियों ने वीडियो भी बनाया Basti News
युवती से दुष्कर्म, दुष्‍कर्मी के साथियों ने वीडियो भी बनाया Basti News

बस्ती, जेएनएन। बस्‍ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से बाहर गई 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसके तीन साथियों ने वीडियो बनाया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने मामले की जांच की तथा सोनहा पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि शौच के लिए निकली किशोरी के साथ चार युवकों ने छेड़खानी की। एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना परिजनों ने डायल 100 को दी। रात में ही स्थानीय पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गांव के असगर पुत्र इबरार, हलीम पुत्र माजिद, मनोज चौधरी पुत्र राम उजागिर व सतीश शर्मा पुत्र राम केवल शर्मा के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गईं हैं। चौबीस घंटे के अंदर आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी