गोरखपुर शहर में तीसरे दिन भी नहीं उठा कूड़ा जानें-क्‍या है माजरा

नगर निगम प्रशासन सहजनवां के सुथनी गांव में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के लिए जमीन की खरीद कर रहा है। प्लांट स्थापित होने तक शहर का कूड़ा एकला बांध पर गिराया जा रहा है। लेकिन अब नागरिकों ने रोक दिया है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 05:25 PM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 05:25 PM (IST)
गोरखपुर शहर में तीसरे दिन भी नहीं उठा कूड़ा जानें-क्‍या है माजरा
शहर के बेतियाहाता कालोनी की मुख्‍य सड़क पर कूड़े का ढेर, जागरण।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। एकला बांध पर नागरिकों के विरोध के बाद दूसरे दिन भी कूड़ा नहीं गिर पाया। इस कारण शहर में कूड़ा नहीं उठा। पड़ाव स्थलों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। दुर्गंध से लोग परेशान हैं। इस बीच नगर आयुक्त ने नागरिकों की बैठक बुलाकर कूड़ा निस्तारण के संबंध में बात की। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि समस्या का समाधान कराया लिया गया है।

एकला बांध पर कूड़ा गिराने से नागरिकों ने रोका

नगर निगम प्रशासन सहजनवां के सुथनी गांव में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के लिए जमीन की खरीद कर रहा है। प्लांट स्थापित होने तक शहर का कूड़ा एकला बांध पर गिराया जा रहा है। तकरीबन चार साल से नागरिक एकला बांध पर कूड़ा गिराने का विरोध कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि कूड़ा गिरने से आसपास तो दुर्गंध फैल ही रही है, भूगर्भ जल भी पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है। इलाके में रहने वाले नागरिक हमेशा बीमार रहने लगे हैं। सोमवार को नागरिकों ने कूड़ा लदे ट्रकों को वापस करना शुरू कर दिया। चालक ट्रक लेकर नगर निगम के महेवा स्टोर में आ गए। मंगलवार को प्रवर्तन बल के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह ने लालडिग्गी में कूड़ा निस्तारण कराना शुरू किया लेकिन स्थानीय छात्रों के विरोध के कारण थोड़ी देर बाद कूड़ा गिराना बंद करा दिया गया। बुधवार को भी स्थिति ज्‍यौं की त्‍यौं है। कूड़ा गाडि़यां शहर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। गाडि़यों में कूड़े की सड़ांध से सांस लेना भी कठिन हो गया है। अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है।

महेवा स्टोर में दुर्गंध से जीना मुहाल

एकला बांध पर कूड़ा न गिरने के कारण वाहन महेवा स्टोर में खड़े हैं। तीन दिन से वाहनों पर कूड़ा लदा होने के कारण स्टोर में दुर्गंध फैल गई है। इससे कर्मचारी और आसपास के घरों के नागरिक परेशान हैं। नागरिकों ने जल्द से जल्द कूड़ा निस्तारण कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी