गोरखपुर में कुत्ते को टहलाने निकली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म Gorakhpur News

रविवार की रात करीब आठ बजे कुत्ते को टहलाने के लिए निकली हुई थी। इसी दौरान वार्ड के दो युवक आए और मुंह दबाकर खेत में उठा ले गए और दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 08:33 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 10:30 PM (IST)
गोरखपुर में कुत्ते को टहलाने निकली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म Gorakhpur News
गोरखपुर में कुत्ते को टहलाने निकली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। कुत्ते को टहलाने निकली सहजनवां नगर पंचायत के एक वार्ड की किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीडि़ता के 100 नंबर पर फोन करने पर पुलिस पहुंची पर फरार आरोपितों को पकडऩे में असफल रही।

गीडा थाना क्षेत्र में हुई घटना

यह घटना नवसृजित गीडा थाना क्षेत्र में रविवार की रात में हुई । सहजनवां नगर पंचायत के एक वार्ड की रहने वाली किशोरी सोमवार को गीडा थाने पर पहुंची और तहरीर दी कि रविवार की रात करीब आठ बजे कुत्ते को टहलाने के लिए निकली हुई थी। इसी दौरान वार्ड के दो युवक आए और मुंह दबाकर खेत में उठा ले गए और दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए। उसने कहा कि दोनो के चंगुल से छूटने के लिए काफी प्रयास किया पर असफल रही।

तहरीर के बाद भी केस दर्ज नहीं

पीडि़ता के तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। किशोरी ने कहा कि नव सृजित थाने पर तहरीर देने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि दोनो युवक उसी वार्ड के निवासी हैं जिसमें किशाेरी का मकान है। पुलिस को पूरी जानकारी दे दी गई है।

जांच में पुष्टि के बाद ही दर्ज होगा मामला

गीडा थाना के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच में पुष्टि होने के बाद केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी