पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा- अब केवल पाक अधिकृत कश्मीर पर बात करें देश के विद्वान

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान का कहना है कि अब केवल पाक अधिकृत कश्मीर पर बात होनी चाहिए। हमें सिर्फ उसी के बारे में सोचना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Aug 2019 08:30 AM (IST) Updated:Mon, 12 Aug 2019 08:30 AM (IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा- अब केवल पाक अधिकृत कश्मीर पर बात करें देश के विद्वान
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा- अब केवल पाक अधिकृत कश्मीर पर बात करें देश के विद्वान

गोरखपुर, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के देवरिया जनपद प्रभारी श्रीराम चौहान ने कहा कि देश के विद्वानों को धारा 370 पर नहीं, बल्कि अब पाक अधिकृत कश्मीर पर बात करनी चाहिए। धारा 370 तो अस्थायी रूप से लागू था, जिसे तुष्टिकरण की राजनीति के कारण खत्म नहीं किया जा सका। अब वह खत्म हो चुका है।

चौहान जिला पंचायत सभागार में भाजपा द्वारा धारा 370 तथा राष्ट्रीय सुरक्षा व संदर्भ विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने मजबूत राजनीतिक इच्छा शक्ति, राष्ट्रवाद की भावना व अखंड भारत के कारण इस धारा को खत्म कर दिया। जम्मू-कश्मीर देश के अन्य राज्यों की तरह विकास के नए आयाम गढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे जम्मू और कश्मीर के लोग भी प्रसन्न हैं। उन्हें यह भरोसा हो गया है अब जम्मू और कश्मीर में भी विकास होगा।

सह जिला प्रभारी व भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि धारा 370 के खत्म होने और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख दो केंद्र शासित राज्य बनने से देश के बच्चे-बच्चे तक में खुशी है। जिलाध्यक्ष डा. अंतर्यामी सिंह ने कहा कि भाजपा हर गांव हर चौराहे पर गोष्ठी व नुक्कड़ सभा करेगी। अध्यक्षता विधायक जन्मेजय सिंह व संचालन महामंत्री रामशीष प्रसाद ने रखा।

विचार गोष्ठी में पूर्व विधायक रविद्र प्रताप मल्ल, विजय कुमार दूबे, महेन्द्र यादव, अनिरुद्ध मिश्र, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही, खैरुन बशर, निशिरंजन तिवारी, डा.अजय मणि त्रिपाठी, डा.सत्यप्रकाश मणि, मारकंडेय तिवारी, प्रमोद शाही, कृष्णानाथ राय, रामदास मिश्र, संजय सिंह सैंथवार, बिधेश पांडेय, राजीव लोचन द्विवेदी, नवनीत मालवीय, रवि प्रकाश कुशवाहा, प्रभुनाथ मिश्रा, ओम प्रकाश मौर्य, पवन मिश्र, शमसुद्दीन अहमद, रामशंकर कुशवाहा, संतोष त्रिगुणायक, दिनेश त्रिपाठी, अमरनाथ पाल ने संबोधित किया। इस मौके पर शैलेश मणि त्रिपाठी, अजय शाही, अरुण सिंह, कृष्णानाथ राय, जितेंद्र पांडेय, उग्रसेन राव, महेश मणि, रामाज्ञा चौहान, मनीष सहाय, अंबिकेश पांडेय, प्रेम अग्रवाल, दिनेश शुक्ला, संजय तिवारी मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी