नेपाल के पूर्व गृह राज्यमंत्री ने कहा- नेपाल का चीन की ओर बढ़ा झुकाव

नेपाल के पूर्व गृह राज्यमंत्री ने नेपाल और चीन के संबंध में बताया कारण। भारत से संबंधों का हवाला दिया। उन्‍होंने कहा कि नेपाल से भारत का रोटी बेटी का संबंध है।

By Edited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 08:01 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 02:31 PM (IST)
नेपाल के पूर्व गृह राज्यमंत्री ने कहा- नेपाल का चीन की ओर बढ़ा झुकाव
नेपाल के पूर्व गृह राज्यमंत्री ने कहा- नेपाल का चीन की ओर बढ़ा झुकाव
गोरखपुर, (जेएनएन)। नेपाल सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री व सांसद देवेंद्र राज कंडेल ने कहा कि वर्तमान में नेपाली जनता का झुकाव चीन की ओर है। भारत बड़ा लोकतांत्रिक देश है। नेपाल में लोकतंत्र है, इसलिए नेपाल का भारत से संबंध बनाना मजबूरी है। इस संबंध को मजबूती प्रदान करने में नेपाली कांग्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण है। कंडेल शनिवार को कुशीनगर जिले के पथिक निवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कंडेल कुशीनगर पब्लिक स्कूल में आयोजित एबी ज्ञानेश्वर के 83 वें जन्मदिन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि जब सुशील कोइराला नेपाल के प्रधानमंत्री थे, उस समय भारत ने काफी नाकेबंदी की थी। तब विपक्ष में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी एमाले थी। उस समय नेपाली जनता को काफी कठिनाई उठानी पड़ी थी। विपक्षी एमाले ने इसका फायदा उठा दुष्प्रचार किया था। कहा कि हम चाइना से सामान लेंगे। इसका परिणाम यह हुआ कि चुनाव में फायदा उठा कर कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार बना ली, तभी से नेपाल का झुकाव चीन की ओर है। उन्होंने कहा कि भारत से बहुत पहले से बेटी-रोटी का संबंध है, लेकिन अब इसमें कुछ खटास आई है। इसके कई कारण हैं। कुछ कारण भारत है तो बहुत कुछ कारण नेपाल का भी है। उन्होंने कहा कि कोई भारतीय लड़की नेपाली युवक से शादी करती है तो नागरिकता के लिए उसको सात वर्ष प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। गृह अनुशासन समिति के सदस्य कंडेल ने कहा कि इसे हम सदन में पास नहीं होने देंगे। इसके लिए पार्टी तैयार है। आम नेपाली भी इसके खिलाफ हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भारत के साथ नेपाल का संबंध और मित्रवत हो जाएगा।
chat bot
आपका साथी