भाजपा की रैली में हर बूथ से शामिल होंगी पांच मोटरसाइकिलें

कमल विकास बाइक रैली को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। रैली में हर बूथ से पांच-पांच मोटरसाइकिल लाने की तैयारी है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:44 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 12:25 PM (IST)
भाजपा की रैली में हर बूथ से शामिल होंगी पांच मोटरसाइकिलें
भाजपा की रैली में हर बूथ से शामिल होंगी पांच मोटरसाइकिलें

गोरखपुर, (जेएनएन)। 17 नवंबर को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में आयोजित होने वाली भाजपा की कमल विकास बाइक रैली को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि इस रैली में हर बूथ से पांच-पांच की संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ता आएंगे। इसके अलावा प्रमुख कार्यकर्ता अलग से रैली में हिस्सा लेंगे। हर बाइक पर चालक के अलावा एक कार्यकर्ता हाथ में झंडा लेकर बैठेगा। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से निकलने वाली यह बाइक रैली 11 बजे से शुरू होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली कचहरी चौराहा, घोष कंपनी, रेती चौक, लाल डिग्गी चौराहा, मिर्जापुर, घासी कटरा, बक्शीपुर, अलीनगर, धर्मशाला, यातायात चौराहा, चेतना तिराहा होते हुए एमपी इंटर कालेज लौटकर सम्पन्न होगी। रैली के लिए बूथ कार्यकर्ताओं को कालेज परिसर में समय से पहुंचने के लिए कहा गया है।

रैली के स्वागत की बनाई रणनीति

रैली के स्वागत के लिए गीता प्रेस के व्यापारियों ने रणनीति बनाई। थोक वस्त्र व्यवसायी वेलफेयर सोसायटी की सोमवार को गीता प्रेस रोड पर हुई बैठक में रैली पर पुष्प वर्षा का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष राजेश नेभानी ने कहा कि भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बाइक रैली निकाली जा रही है। इस दौरान महामंत्री संजय अग्रवाल, चंद्रकेश निगम, मनीष सराफ, अनूप गोयल, बलराम अग्रवाल, मनोज कश्यप, राहुल अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, महेश पोद्दार, मनमोहन टेकरीवाल आदि मौजूद रहे।

अनंत कुमार को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय संसदीय कार्य, रसायन और उर्वरक मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार के निधन की जानकारी मिलते ही पार्टी के बेनीगंज क्षेत्रीय कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी नेताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन ने एक कुशल और जुझारू कार्यकर्ता खो दिया। विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने कि स्व. कुमार का कृतित्व कार्यकर्ताओं का हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा। सभा में अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, बृजेश मणि मिश्र, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, बृजेश राम त्रिपाठी, विश्वजीताशु सिंह आशू, शिव सागर तिवारी, शशिकांत सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी