ब्रेड फैक्ट्री में लगी भीषण आग- जान बचाने को छत से कूदे दो मजदूर, एक गंभीर

गीडा क्षेत्र के सेक्टर 13 में स्थित क्रेजी ब्रेड फैक्ट्री में आठ जनवरी की सुबह भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में मौजूद सैकड़ों मजदूर आग में फंस गए। चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sat, 08 Jan 2022 05:06 PM (IST) Updated:Sat, 08 Jan 2022 05:50 PM (IST)
ब्रेड फैक्ट्री में लगी भीषण आग- जान बचाने को छत से कूदे दो मजदूर, एक गंभीर
गीडा स्थित ब्रेड फैक्‍ट्री, जिसमें लगी थी आग। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गीडा क्षेत्र के सेक्टर 13 में स्थित क्रेजी ब्रेड फैक्ट्री में आठ जनवरी की सुबह भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में मौजूद सैकड़ों मजदूर आग में फंस गए। चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग में फंसे 100 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला। अफरा-तफरी के दौरान छत से कूदे दो मजदूर घायल हो गए। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मजदूरों के अंदर फंसे होने से मची अफरा-तफरी

सुबह पांच बजे सेक्टर 13 स्थित क्रेजी ब्रेड फैक्ट्री में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग पूरे फैक्ट्री में फैल गई। कर्मचारियों और मजदूरों के अंदर फंसे होने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। आग के डर से दो मजदूरों ने छत से छलांग लगा दी। जिससे एक को मामूली चोट लगी तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अंदर फंसे मजदूरों को पुलिस ने निकाला बाहर

वहीं पुलिसकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर अंदर फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी होते ही एसएसपी डा. विपिन ताडा, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, प्रभारी निरीक्षक गीडा विनय सरोज, सहजनवा व खजनी थाने की फोर्स के साथ पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां व चार जेसीबी की मदद से आग पर काबू पाया गया।

फैक्ट्री में नहीं था आग बुझाने का इंतजाम

प्रभारी निरीक्षक गीडा विनय सरोज ने बताया कि ब्रेड फैक्ट्री में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को दूसरी फैक्ट्री से पानी लेना पड़ा। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा अधिकृत रूप से टीन शेड डालकर कूड़ा कबाड़ा रखा गया था। जिसकी वजह से आग बुझाने के लिए फैक्ट्री की बाउंड्री को तोड़ना पड़ा।

chat bot
आपका साथी