Gorakhpur Weather Update: पछुआ हवाओं के चलते अभी जारी रहेगी तापमान में गिरावट

Gorakhpur Weather Update चार दिनों बाद न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। यह करीब 11 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। छह दिन पूर्व दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब था जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री के करीब रिकार्ड किया गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 09:04 AM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 09:04 AM (IST)
Gorakhpur Weather Update: पछुआ हवाओं के चलते अभी जारी रहेगी तापमान में गिरावट
पछुआ हवाओं के कारण गोरखपुर के तापमान में गिरावट आ रही है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। पछुआ हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। चार दिनों बाद न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। यह करीब 11 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। छह दिन पूर्व दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब था, जबकि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री के करीब रिकार्ड किया गया है। न्‍यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा।  

सुबह हल्‍का कुहासा, 27 डिग्री के करीब पहुंचा अधिकतम तापमान 

रविवार सुबह हल्‍का कुहासा छाया रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने दिन का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान जताया है। उनका कहना है कि रविवार सुबह पुरवा हवाएं चलेंगी। सुबह 10 बजे के बाद पछुआ हवाएं चलेंगी। उन्‍होंने कहा कि इधर कई दिनों से सुबह पुरवा हवाएं चल रही हैं तो दिन में पछुआ हवाएं चल रही हैं। इनकी गति 5 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। आने वाले दिनों में न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। 

सात दिनों का न्यूनतम तापमान

रविवार     13.7

सोमवार   13.6

मंगलवार  14.0

बुधवार    15.8

गुरुवार    16.0

शुक्रवार   15.8

शनिवार   15.0

नवंबर को औसत तापमान

अधिकतम तापमान- 29.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान- 14.9 डिग्री सेल्सियस

औसत वर्षा- 2.2 मिलीमीटर

सात दिनों के वायु शुद्धता सूचकांक का स्‍तर

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। वातावरण में नमी है। सुबह नमी रह रही है। उन्होंने उद्योगों के चालू होने व वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग होने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। 

रविवार शाम पांच बजे-  190 माइक्रो ग्राम घन मीटर

सोमवार शाम पांच बजे -  155 माइक्रो ग्राम घन मीटर

मंगलवार शाम पांच बजे-  147 माइक्रो ग्राम घन मीटर

बुधवार शाम पांच बजे - 152 माइक्रो ग्राम घन मीटर

गुरुवार शाम पांच बजे - 151 माइक्रो ग्राम घन मीटर

शुक्रवार शम पांच बजे- 152 माइक्रो ग्राम घन मीटर 

शनिवार शाम पांच बजे- 138 माइक्रो ग्राम घन मीटर

यह स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है।

लगातार बढ़ रहा वायु शुद्धता सूचकांक

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग के कारण लगातार वायु शुद्धता का सूचकांक बढ़ रहा है। 100 माइक्रो घन मीटर नीचे की हवा फेफड़ों के लिए शुद्ध मानी जाती है। पर्व के चलते बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ी है। ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी