चार घंटे में 73 गीतों पर डांस ; भाव भंगिमाओं से बड़ी नृत्‍यांगनाओं को मात दे रही दस साल की सनाया गुप्‍ता Gorakhpur News

गोरखपुर आयोजित एक कार्यक्रम में दस वर्ष की नन्‍हीं बच्‍ची सनाया गुप्‍ता ने ऐसा समां बांधा कि लोग वाह वाह कर उठे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 11:19 AM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 02:42 PM (IST)
चार घंटे में 73 गीतों पर डांस ; भाव भंगिमाओं से बड़ी नृत्‍यांगनाओं को मात दे रही दस साल की सनाया गुप्‍ता Gorakhpur News
चार घंटे में 73 गीतों पर डांस ; भाव भंगिमाओं से बड़ी नृत्‍यांगनाओं को मात दे रही दस साल की सनाया गुप्‍ता Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगांठ को केंद्र में रख कर आयोजित महिला पुलिस कर्मियों के सम्मान में गोरखपुर आयोजित कार्यक्रम में दस वर्ष की नन्‍हीं बच्‍ची सनाया गुप्‍ता ने ऐसा समां बांधा कि लोग मंत्रमुग्‍ध होकर चार घंटे तक बैठे रहे।

सनाया ने अपनी प्रतिभा का इस तरह से प्रदर्शन किया कि उसके सामने बड़ी नृत्‍यांगनाओं की प्रतिभा भी फीकी पड़ गई। सनाया ने चार घंटे में 73 गानों पर लगातार नृत्य किया।

दस वर्षीय नन्हीं कलाकार के भाव नृत्य पर आंखो से बहते आंसुओं ने सभी को रूलाया तो उसके चेहरे ने हंसाया भी। ओ रे 'चिरइया छोटी से चिडि़या गीत पर दर्शकों की आंखे डबडबा उठी तो चंद ही मिनट में जब वीर रस के गीत पर नृत्य की बारी आयी तो चेहरे का भाव एकाएक बदल गया। आंखो से बहते आंसू , होठों पर मुस्कान या गीत को भाव को पेश करता चेहरा लोगों को कार्यक्रम के अंत तक बांधे रखा।

स्वाधीनता की 73वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों के सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 73 गीतों पर सनाया ने अपनी प्रस्‍तुति दी। यह प्रस्‍तुति लगातार चार घंटे तक चली। हर प्रस्‍तुति एक से बढ़कर एक थी।

इस विशेष दिवस पर अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली क्षेत्राधिकारी खजनी रचना सिंह, महिला थानाध्यक्ष अर्चना सिंह, कैंट थाने में पदस्थ राजकुमारी शुक्ला, एसएसपी कार्यालय में पदस्थ सुनीता शुक्ला को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी