Coronaviras: पूर्वांचल में फूटा कोरोना बम, बस्‍ती में एक साथ मिले 55 पाॅजिटिव

Coronaviras in gorakhpur पूर्वांचल में रविवार को कोरोना वायरस का बम फूटा। शनिवार णको गोरखपुर में एक साथ 109 केस मिलने के बाद रविवार को बस्ती में 55 मरीज मिए।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 10:21 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 12:27 PM (IST)
Coronaviras: पूर्वांचल में फूटा कोरोना बम, बस्‍ती में एक साथ मिले 55 पाॅजिटिव
Coronaviras: पूर्वांचल में फूटा कोरोना बम, बस्‍ती में एक साथ मिले 55 पाॅजिटिव

गोरखपुर, जेएनएन। बस्ती जिले में रविवार को जिले में एक बार फिर कोरोना बम फूटा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और जिला अस्पताल के ट्रूनेट जांच मशीन से जारी की गई रिपोर्ट में एक साथ रिकार्ड 55 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 718 पहुंच गई है। संक्रमितों को लेवल वन अस्पताल ओपेक चिकित्सालय कैली, जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली व परशुरामपुर में शिफ्ट कराया जा रहा है। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 19 है। अब 419 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 267 हो गई है। संक्रमितों की पुष्टि होते ही खलबली मच गई। 

यहां मिले केस

संक्रमितों में शहर के 13 लोग, कलेक्ट्रेट के तीन कर्मी, ओरियंटल बैंक के तीन कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा नगर पालिका के कर्मचारी और नगर पालिका अध्यक्ष के 17 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। हर्रैया, रुधौली, विक्रमजोत, सल्टौआ, साउंघाट, बहादुरपुर समेत अन्य ब्लाकों के विभिन्न गांवों के लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले बस्ती में एक साथ रिकार्ड 50 मरीज पाए गए थे। बीते शनिवार को 31 मरीज मिले थे। सीएमओ डा. एके गुप्ता ने बताया कि संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में रहने वाले लिस्टिंग की जा रही है। सभी को क्वारंटाइन कराया जा रहा है।

कुशीनगर में 28 और पाॅजिटिव मिले, संख्या 515  पहुंंची 

कुशीनगर से गोरखपुर मेडिकल काॅलेज भेजे गए नमूनों में रविवार की सुबह 28 की रिपोर्ट मिली, जिसमें सभी पाॅजिटिव हैं। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या 515  हो गई है। अब तक मरने वालों की संख्या 9 हो चुकी । सीएमओ डॉ. एनपी गुप्त ने बताया कि अब तक कुल 343 लोग स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं। संक्रमितों को इलाज के लिए लक्ष्मीपुर में बनाए गए (कोविड केयर) अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इनके संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर सूची बनाई जा रही है।

संत कबीरनगर में 17 पॉजिटिव मिले 

रविवार  को 417 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 400 निगेटिव और स्वास्थ्य कर्मी समेत 17 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 15 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। बहरहाल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 721 हो गई है। बढ़ती संख्या से लोगों में कोरोना के प्रति भय बढ़ता जा रहा है।

जिला संयुक्त चिकित्सालय (डीसीएच) में तैनात 35 वर्षीय एक स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। ब्लाकवार आंकड़ों पर नजर डालने पर पाएंगे कि इस जनपद में सर्वाधिक मेंहदावल में पांच, खलीलाबाद में चार, नाथनगर में दो, सांथा में तीन, बघौली, पौली व सेमरियावां में एक-एक कुल 17 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इन्हें सेंट थामस इंटर कालेज खलीलाबाद के कोरोना वार्ड में भर्ती किया जाएगा। इसके इतर 15 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। अब तक 20,114 स्वाब के सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 17,901 निगेटिव और 721 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक कोरोना से नौ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 490 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पर पहुंचे हैं। वर्तमान में 222 पाॅजिटिव मरीजों का कोरोना वार्ड में उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।

chat bot
आपका साथी