Coronavirus से बचाव के उपकरण हुए सस्ते, कीमतों में चार गुना गिरावट Gorakhpur News

सर्जिकल सामान के व्यापारी राजर्षि बंसल का कहना है कि 15 दिनों के भीतर थर्मल स्कैनर मास्क सैनिटाइजर व फेस शील्ड की कीमतें बहुत कम हो गई हैं।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Fri, 19 Jun 2020 05:32 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jun 2020 05:32 PM (IST)
Coronavirus से बचाव के उपकरण हुए सस्ते, कीमतों में चार गुना गिरावट Gorakhpur News
Coronavirus से बचाव के उपकरण हुए सस्ते, कीमतों में चार गुना गिरावट Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। कोरोना से बचाव के जिन उपकरणों की कीमतें शुरुआती दिनों आसमान पर थीं, वह अब सस्ती हो गई हैं। 200 रुपये वाला एन-95 मास्क जहां 90 रुपये में मिल रहा है वहीं 15 रुपये वाला ओटी मास्क तीन से छह रुपये में उपलब्ध है। व्यापारियों का कहना है कि इसकी वजह परिवहन के बढ़े संसाधन और फैक्ट्रियों में शुरू हुआ उत्पादन है।

लॉकडाउन खुलने के बाद थर्मल स्कैनर, मास्क, फेस शील्ड व सैनिटाइजर के दामों में तीन से चार गुना की गिरावट आई है। जो थर्मल स्कैनर पहले आठ हजार रुपये में बिक रहा था वह अब दो हजार का हो गया है। शुरुआती दिनों में मांग और आपूर्ति के बीच भारी अंतर भी कीमतों में वृद्धि की वजह थी। अब सैनिटाइजर व मास्क का उत्पादन स्थानीय स्तर पर होने व बड़ी मात्रा में थर्मल स्कैनर और एन-95 मास्क के चीन से आयात होने के चलते दामों में गिरावट आई है।

बड़े पैमाने पर हो सैनिटाइजर का उत्पादन

गीडा की दो कंपनियों व लगभग सभी चीनी मिलों ने सैनिटाइजर बनाना शुरू कर दिया है। गांधी आश्रम समेत अनके उत्पादन इकाइयों में मास्क बन रहा है। बाहर से भी बड़े पैमाने पर मास्क भालोटिया मार्केट में आ चुका है। इसकी वजह से कीमतों में कमी आई है।

क्‍या कहते हैं कारोबारी

सर्जिकल सामान के व्यापारी राजर्षि बंसल का कहना है कि 15 दिनों के भीतर थर्मल स्कैनर, मास्क, सैनिटाइजर व फेस शील्ड की कीमतें बहुत कम हो गई हैं। मैंने एक लाख मास्क सात रुपये की दर पर मंगा लिया था अब उसे छह रुपये में बेचना पड़ रहा है। सर्जिकल सामान के थोक व्यापारी विकास तुलस्यान का कहना है कि शुरुआती दिनों में हम लोगों ने सैनिटाइजर मंगा लिया। अब यहीं उत्पादन होने से हम लोगों को महंगा खरीदा सामान सस्ते में बेचना पड़ रहा है। मास्क व थर्मल स्कैनर का भी यही हाल है। अ'छा यह है कि जनता को राहत मिल गई है।

इन उपकरणों के दाम हुए कम

उपकरण              पहले                  अब

थर्मल स्कैनर       8000                2000

ओटी मास्क         10-15              03-06

एन95 मास्क        150-200           80-90

फेस शील्ड           150-200           70-80

सैनिटाइजर आधा लीटर- 350     150-200

सैनिटाइजर पांच लीटर-  2000     600-700 

chat bot
आपका साथी