गोरखपुर जेल में कोरोना ब्लास्ट, दूसरे दिन भी मिले 49 कोरोना पॉजिटिव Gorakhpur News

गोरखपुर जिला कारागार में कैदियों से फुल इस जेल में शनिवार को भी एक साथ 49 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें 45 बंदियों के साथ चार बंदी रक्षक भी है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2020 12:06 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2020 12:06 PM (IST)
गोरखपुर जेल में कोरोना ब्लास्ट, दूसरे दिन भी मिले 49 कोरोना पॉजिटिव Gorakhpur News
गोरखपुर जेल में कोरोना ब्लास्ट, दूसरे दिन भी मिले 49 कोरोना पॉजिटिव Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर जिला कारागार में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। कैदियों से फुल इस जेल में शनिवार को भी एक साथ 49 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें 45 बंदियों के साथ चार बंदी रक्षक है। शनिवार की रात में रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन ने सभी आइसोलेट कर दिया है। साथ ही जेल परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है। शुक्रवार भी शुक्रवार को डिप्‍टी जेलर, दो बंदी रक्षक व 91 बंदी कोरोना संक्रमित मिले थे। 

शुक्रवार को डिप्‍टी जेलर, बंदी रक्षक व 91 बंदी मिले थे कोरोना संक्रमित 

कोरोना वायरस ने जेल में भी अपना पैर पसार लिया है। अब तक एक डिप्‍टी जेलर, छह जेलकर्मी समेत 143 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूचना के बाद से जिला व जेल प्रशासन के साथ स्वास्थ महकमा हाई अलर्ट पर है। बड़ी संख्या में कैदियों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना पर लखनऊ में भी जेल विभाग के आला अधिकारी सक्रिय हो गए है। जेल परिसर को कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया है। 

मिलेनियम बैरक को खाली कराकर बनाया गया आइसोलेशन वार्ड 

प्रशासन ने मिलेनियम बैरक को खाली कराकर आइसोलेशन वार्ड बनाया है। जिसमें कोरोना पॉजिटिव बंदियों को रखा गया है। डिप्‍टी जेलर व जेलकर्मियों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के जरिए पॉजिटिव मिले बंदियों को गर्म पानी, काढ़ा और दवाएं दी जा रही। वरिष्‍ठ अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि सभी बंदियों की जांच कराई जा रही है। पूरे जेल को तीन बार सेनिटाइज कराया जा रहा है साथ ही कोविड-19 के हर दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी