छात्रों की फीस माफी की मांग कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक Gorakhpur News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आह्वान पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेसियों ने नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में प्रदर्शन किया।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 09:08 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 09:08 AM (IST)
छात्रों की फीस माफी की मांग कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक Gorakhpur News
छात्रों की फीस माफी की मांग कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। कोविड-19 के कारण रोजगार पर पड़े असर के कारण मध्यम वर्ग के परिवारों की आय में आई कमी के कारण फीस माफ करने की मांग कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी भी की। विरोध-प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।

प्रदेश अध्‍यक्ष के निर्देश पर किया प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेसियों ने नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

योगी सरकार हर मोर्चें पर विफल

इस दौरान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चें पर विफल हो चुकी है। महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि यह सरकार जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। इस कोरोना काल में भी प्रदेश में स्कूल फीस मनमाने ढंग से वसूली जा रही है। सरकार को फीस माफ करने संबंध आदेश जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता इस सरकार में पिस रही है। अगर जनता की मूलभूत समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो महानगर कांग्रेस कमेटी सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

जनता कांग्रेस के साथ

वक्‍ताओं ने कहा कि जनता ने सरकार को बदलने का मन बना लिया है। इसका सीधा लाभ कांग्रेस को मिलेगा। इस दौरान प्रवीण पासवान, रोहन पांडेय, अनुराग पांडेय, तौकीर आलम, सोनिया शुक्ला, जितेन्द्र पांडेय, संजय चौबे, कालंजय राम त्रिपाठी, प्रेमलता चतुर्वेदी, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, अभिजीत पाठक, गणेश मिश्रा, डॉ. राजेश यादव, अजय मिश्रा, अजय सिंह, रामअवतार गौड़, जितेन्द्र विश्वकर्मा, सुहेल अंसारी, देवेंद्र निषाद, मुश्तफा अन्सारी, विनोद त्रिपाठी, कुसुम पांडेय, मोनिका पांडेय, सत्येन्द्र निषाद, महेंद्र नाथ शुक्ला, सदानंद पांडेय, घटोचकक्ष शुक्ला, दिलीप कुमार निषाद आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी