मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीडि़तों को प्रदान की राहत सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिन में कौडिय़ा जंगल विकास खंड मछरीहा घाट पहुचे। वहां जैसे ही गाड़ी से उतरे बारिश शुरू हो गई। यहां पर अधिकारियों ने छाता लगाकर किसी तरह बचाव किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 19 Aug 2017 03:28 PM (IST) Updated:Sat, 19 Aug 2017 05:20 PM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीडि़तों को प्रदान की राहत सामग्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीडि़तों को प्रदान की राहत सामग्री

गोरखपुर (जेएनएन)। कर्मस्थली गोरखपुर के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ यूपी, स्वस्थ्य यूपी अभियान शुरु करने के बाद बाढ़ पीडि़तों क्षेत्रों का रुख किया। आज उन्होंने हवाई सर्वेक्षण के बाद स्थलीय निरीक्षण भी किया। इसके बाद बाढ़ पीडि़त लोगों को राहत सामग्री भी वितरित की। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिन में कौडिय़ा जंगल विकास खंड मछरीहा घाट पहुचे। वहां जैसे ही गाड़ी से उतरे बारिश शुरू हो गई। यहां पर अधिकारियों ने छाता लगाकर किसी तरह बचाव किया। उसके बाद वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीडि़त लोगों में राहत सामग्री (चना, भुजा, पालीथिन, साबुन, ब्रेड आदि) का वितरण किया। 

तस्वीरों में देखें-बाढ़ के पानी से घिरे यूपी के हजारों गांव

#UttarPradesh chief minister Yogi Adityanath conducted a survey of flood affected areas in #Gorakhpur pic.twitter.com/A5gJAs3dFt

— ANI UP (@ANINewsUP) August 19, 2017

इसके बाद एनडीआरएफ के स्टीमर से करमहा कला गांव पहुंचे। वहां के बाद कुदरिहा गांव पहुंच कर उन्होंने ग्रमीणों में राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने ग्रामीणों से हालचाल पूछी।

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath visited flood affected Gorakhpur district, distributed food material to the locals. pic.twitter.com/ZoRciJuJxI

— ANI UP (@ANINewsUP) August 19, 2017

जिलाधिकारी को तत्काल गांव में भोजन वितरण कराने का निर्देश देते हुए पांच दिन का राशन व खाद्य सामग्री वितरण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सभी बाढग़्रस्त गांवों में दो-दो नाव लगाने का आदेश किया।

यह भी पढ़ें: एनएचएम में पैथोलॉजी जांच में मुफ्त जांच के नाम पर बड़ा घोटाला

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बिधायक फतेहबहादुर सिंह, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव आदि तमाम लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी