सीएम योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर में फरियादियों से मिले, सुनीं समस्याएं

गोरखपुर में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की मंगलवार की सुबह की दिनचर्या परम्परागत रही। सुबह पूजा पाठ के बाद उन्‍होंने फरियादियों की समस्‍याएं सुनीं और समाधान का आश्‍वासन दिया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 02 Apr 2019 11:12 AM (IST) Updated:Wed, 03 Apr 2019 09:50 AM (IST)
सीएम योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर में फरियादियों से मिले, सुनीं समस्याएं
सीएम योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर में फरियादियों से मिले, सुनीं समस्याएं

गोरखपुर, जेएनएन। दो दिन के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंगलवार की सुबह की दिनचर्या परम्परागत रही। सुबह 5:30 बजे अपने कक्ष से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पूरे विधि-विधान से गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की और उसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत योगी अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका आशीर्वाद लिया। मन्दिर परिसर का भृमण करने के बाद करीब आधा घन्टा गोशाला में गायों के बीच गुजरा।

पौने सात बजे मुख्यमंत्री अपने कार्यालय में पहुंच गए। कार्यालय के बाहर दूर-दराज से आये फरियादी उनका इंतजार कर रहे थे। योगी ने कुछ फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। हालांकि यह सिलसिला महज आधे घंटे चला। उसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी मोती लाल सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेपाल क्लब में भाजयुमो की ओर से आयोजित  विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने वाले करीब 10 हजार युवाओं का हौसला बढ़ाएंगे। यह जानकारी भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने दी।

chat bot
आपका साथी